चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। जारी आदेशों के अनुसार सरकार द्वारा आज 9 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों (IPS और HPS) के तबादले किए गए। वहीं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। 5 सितंबर को जारी आदेशानुसार, 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी नरेंद्र बिजारनिया को एसपी करनाल से हटाकर कमांडेंट, प्रथम आईआरबी, भोंडसी नियुक्त कर दिया गया है। 3 सितंबर को जारी आदेश में करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणिया को जिला पुलिस की कमान से हटाकर एसपी, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की जिम्मेदारी दी गई थी। अब इसे रद्द कर भोंडसी आईआरबी की कमान सौंप दी गई है। वहीं 24 घंटे में अहम बदलाव किया गया है। देखें लिस्ट
