Himachal Govt
Himachal Govtराजस्व लोक अदालतों के माध्यम से लगभग 6.81 लाख लंबित राजस्व मामलों...

राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से लगभग 6.81 लाख लंबित राजस्व मामलों का निपटारा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्य सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को पारदर्शी जवाबदेह एवं जनोन्मुखी सुशासन उपलब्ध करवाने के लिए उठाए गए प्रभावी कदमों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ सरकारी सेवाओं को सरल, सहज और सुगम बनाया जा रहा है, ताकि आमजन को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए शुरू की गई राजस्व लोक अदालतों और विशेष राजस्व लोक अदालतों की अभिनव पहल कारगर साबित हो रही है। इन लोक अदालतों के आयोजन से प्रदेशभर में 5,44,000 से अधिक इंतकाल के मामलों, 47,333 तकसीम के मामलों तथा 63,000 से अधिक निशानदेही के मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा सुनिश्चित किया गया है। इसके अतिरिक्त, राजस्व अभिलेख में 26,288 दुरुस्ती कार्य भी किए गए हैं।

लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए अक्तूबर, 2023 से प्रत्येक माह के अंतिम दो दिनों में तहसील और उप-तहसील मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। जनवरी, 2026 से तकसीम और राजस्व दस्तावेजों में सुधार से संबंधित मामलों के समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को तीन दिनों तक विशेष राजस्व लोक अदालतें आयोजित की जा रही हैं। इन लोक अदालतों के आयोजन से लोग उत्साहित हैं क्योंकि ये पहल लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र समाधान के लिए एक प्रभावी मंच साबित हो रही हैं। राज्य सरकार की इस पहल से राजस्व मामलों की लंबित संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है।

यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है। पूर्व में, लोगों को भूमि संबंधी मामलों के निपटारे के लिए बार-बार राजस्व कार्यालय में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन भी अधिक व्यय होता था। प्रदेश सरकार ने लोगों को मामलों के समयबद्ध समाधान के लिए उपयुक्त मंच उपलब्ध करवाया जिससे भूमि मालिकों का बहुमूल्य समय और पैसा दोनों की बचत हो रही है। लोगों की ओर से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया यह प्रदर्शित कर रही है कि इस नागरिक-केंद्रित पहल पर लोगों का विश्वास बढ़ रहा है।

राजस्व लोक अदालतें राजस्व संबंधित दस्तावेजों में सुधार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनके माध्यम से आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं तथा भूमि से संबंधित विवादों का समयबद्ध निपटारा किया जा रहा है। इस पहल से प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूती मिल रही है तथा प्रदेश के लोगों के लिए प्रशासनिक कार्य अधिक सुगम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को पारदर्शी, जवाबदेह और उत्तरदायी प्रशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामले परिवारों और भूमि मालिकों के हितों से सीधे जुड़े होते हैं और इसलिए इनका समयबद्ध समाधान सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

 शिक्षक दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा ने सम्मानित किए पूर्व अध्यापक, भुट्टो बोले गुरु समाज के निर्माणकर्ता

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षक दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा द्वारा एक विशेष...

छात्रा को मुर्गा बनाए जाने की खबर सुन गुस्साए पिता ने प्रिंसीपल को जड़ा थप्पड़

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर...

ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीमद्भागवत कथा एवं संत सम्मेलन में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ठाकुर द्वारा मंदिर...

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आज...

51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं से पंजाब में नशा तस्करी संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां

चंडीगढ़: पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में नागरिकों की भागीदारी एक महत्वपूर्ण ताकत के रूप में उभरकर सामने...

 शिक्षक दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा ने सम्मानित किए पूर्व अध्यापक, भुट्टो बोले गुरु समाज के निर्माणकर्ता

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षक दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों...

छात्रा को मुर्गा बनाए जाने की खबर सुन गुस्साए पिता ने प्रिंसीपल को जड़ा थप्पड़

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, कक्षा 6 की...

ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीमद्भागवत कथा एवं संत सम्मेलन में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत...