Himachal Govt
Himachal Govtराज्य सरकार ने सड़क सुरक्षा एवं रख-रखाव के लिए किए अहम संशोधनः...

राज्य सरकार ने सड़क सुरक्षा एवं रख-रखाव के लिए किए अहम संशोधनः लोक निर्माण मंत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा द्वारा पारित ‘हिमाचल प्रदेश सड़क अवसंरचना संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2026’ राज्य में सड़क अधोसंरचना की सुरक्षा, रख-रखाव और प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक मील पत्थर साबित होगा। मंत्री ने कहा कि इन संशोधनों का उद्देश्य कानून के प्रवर्तन को त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी बनाना है और संशोधनों द्वारा आम जनता और विभागीय अधिकारियों के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि इसमें सड़क अवसंरचना के ‘डिजिटल एवं जियो-कोऑर्डिनेटेड मानचित्र’ तैयार करने का प्रावधान शामिल है। एक बार सड़क की सीमा का उचित तरीके से मानचित्रण और जियो-कोऑर्डिनेशन हो जाने के बाद, अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए बार-बार भौतिक रूप से सीमांकन करने की आवश्यकता नहीं होगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संशोधनों में विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों, जल निकासी संरचनाओं तथा अन्य सड़क अवसंरचना की तत्काल बहाली का भी प्रावधान किया गया है। सड़क को नुकसान पहंुचाने वाले व्यक्ति से मरम्मत का खर्च तथा जुर्माने की राशि वसूली जाएगी।

बेहतर रख-रखाव और समय पर मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए अब अधिनियम में आवश्यकतानुसार सड़कों या सड़क के किसी हिस्से को रख-रखाव, मरम्मत अथवा सड़क अवसंरचना की सुरक्षा के लिए प्रतिबंधित या बंद करने का प्रावधान किया गया है। इससे विभाग आवश्यक कार्यों को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से पूरा कर सकेगा। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि संशोधन के माध्यम से अपराध संबंधी प्रावधानों को भी तर्कसंगत बनाया गया है और हर उल्लंघन को आपराधिक अपराध मानने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है और अब केवल निर्धारित गंभीर या निरंतर जारी रहने वाले उल्लंघनों के मामलों में आपराधिक अभियोजन किए जाएंगे।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि इन संशोधनों का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की सड़क अवसंरचना की अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाना, जनता से संबंधित अनुमतियों की प्रक्रिया में तेजी लाना, सड़कों के प्रभावी रख-रखाव एवं मरम्मत को सुनिश्चित करना तथा प्रवर्तन व्यवस्था को अधिक निष्पक्ष और सुलभ बनाना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सरपंच पर हुआ हमला, कार्रवाई को लेकर IG से मिले सासंद औजला, देखें वीडियो

अमृतसरः अटारी इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गांव के...

भीषण सड़क हादसे में 3 बहनों के इकलौते भाई की मौत

पंचकूलाः मोरनी से घूमकर आ रहे 3 दोस्तों की...

Punjab News: DA को लेकर आज मान सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रहे...

Italy में सबसे लंबे समय तक रहने वाली पीएम बनी Giorgia Meloni, PM मोदी ने खास दोस्त को दी बधाई

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया...

Punjab News: एक दिन में सस्पेंड पुलिस कर्मी सहित 4 की मौत

बठिंडा: कोटशमीर गांव में उस वक्त मातम छा गया...

Punjab News: सरपंच पर हुआ हमला, कार्रवाई को लेकर IG से मिले सासंद औजला, देखें वीडियो

अमृतसरः अटारी इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गांव के सरपंच के साथ कथित हाथापाई को लेकर कांग्रेस सांसद गुरजीत...

भीषण सड़क हादसे में 3 बहनों के इकलौते भाई की मौत

पंचकूलाः मोरनी से घूमकर आ रहे 3 दोस्तों की बाइक और कार का एक्सीडेंट हो गया। इस भीषण हादसे...

Punjab News: DA को लेकर आज मान सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रहे डीए विवाद के बीच मान सरकार ने कर्मचारियों को आज...

Italy में सबसे लंबे समय तक रहने वाली पीएम बनी Giorgia Meloni, PM मोदी ने खास दोस्त को दी बधाई

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दी है। यह बधाई उन्होंने मेलोनी को...