Himachal Govt
KapurthalaPunjab News: 20 दिन पहले परिवार ने कर दिया संस्कार और भोग,...

Punjab News: 20 दिन पहले परिवार ने कर दिया संस्कार और भोग, अब निकला जिंदा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुलिस की कार्रगुजारी पर उठने सवाल

कपूरथलाः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस युवक को परिवार ने मृत समझकर उसका अंतिम संस्कार कर भोग भी डाल चुका था, वह करीब 15 दिन बाद केंद्रीय जेल कपूरथला में जिंदा मिला। जेल से फोन आने पर परिवार पहले तो स्तब्ध रह गया, लेकिन जब जेल पहुंचकर युवक को अपनी आंखों से देखा तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गांव कादूपुर निवासी रवि कुमार के पिता टीटी और भाई अमनदीप कुमार ने बताया कि रवि 5 अगस्त को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की। जब उसका कोई पता नहीं चला तो 11 अगस्त को वे थाना सिटी कपूरथला में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे।

परिवार के अनुसार, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें बताया कि कांजली रोड स्थित ट्रेनिंग सेंटर के पास गली-सड़ी हालत में एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव की फोटो परिवार को दिखाई। कुछ दिनों बाद परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों ने फोटो के आधार पर शव की पहचान रवि कुमार के रूप में कर ली। इसके बाद परिवार ने 13 अगस्त को शव का अंतिम संस्कार कर दिया और 15 अगस्त को भोग भी डाल दिया। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब 2 सितंबर को परिवार के पास केंद्रीय जेल कपूरथला से फोन आया। जेल कर्मचारी ने बताया कि रवि कुमार नाम का युवक जेल में बंद है।

यह सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। शुरुआत में परिवार को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ। जब परिजन जेल पहुंचे और रवि कुमार से मिले, तो वे हैरान रह गए। उनका बेटा सामने जिंदा मौजूद था। परिवार के अनुसार, रवि ने उन्हें बताया कि उसे जालंधर पुलिस ने आवारागर्दी के एक मामले में पकड़ कर जेल भेजा था। परिवार का कहना है कि पुलिस द्वारा अज्ञात युवक का शव मिलने और उसकी पहचान रवि के रूप में होने के बाद उन्होंने पूरे रीति-रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। अब परिवार अपने बेटे के जिंदा मिलने से खुश है।

वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले ने कपूरथला पुलिस की कार्यप्रणाली और अज्ञात शव की पहचान को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर जिस युवक के शव की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई, वह कौन था। उसकी पहचान रवि के रूप में कैसे हुई, यह जांच का विषय है। पुलिस के लिए अब चुनौती अज्ञात शव की वास्तविक पहचान और इस पूरी घटना की जांच करना है। मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: शैलर की दीवार गिरने से हुआ हादसा, महिला की मौत

संगरूरः जिले में सुनाम-खडियाल मार्ग पर बेहद दुखद और...

Punjab News: पानी में डूबा अंडरब्रिज, कई फंसे वाहन, लोग परेशान, देखें वीडियो

मोहालीः डेरा बस्सी इलाके में बारिश ने एक बार...

Punjab News: अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी संगत, Dera Radha Soami सत्संग के लिए नया रूट जारी

अमृतसरः डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने अपने अनुयायियों...

Jalandhar News: चोरी पे चोरी, फिर भी पुलिस के हाथ खाली, एक ही जगह 10 दिनों में 5वीं वारदात

परेशान पीड़ित बोला- वारदात ट्रेस की जगह पुलिस से...

Punjab News: शैलर की दीवार गिरने से हुआ हादसा, महिला की मौत

संगरूरः जिले में सुनाम-खडियाल मार्ग पर बेहद दुखद और दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, तेज बारिश थमने के तुरंत...

Punjab News: हाई-प्रोफाइल Guri Chahal रेप और अपहरण केस को लेकर विवादों में घिरी पुलिस, वकील का आया बयान देखें वीडियो

मोहालीः हाई-प्रोफाइल गुरी चहल (गुरिंदर सिंह) रेप और अपहरण केस में पुलिस द्वारा कैंसलेशन रिपोर्ट कोर्ट में पेश की...

Punjab News: पानी में डूबा अंडरब्रिज, कई फंसे वाहन, लोग परेशान, देखें वीडियो

मोहालीः डेरा बस्सी इलाके में बारिश ने एक बार फिर जल निकासी व्यवस्था की कमियों को उजागर कर दिया...

Punjab News: अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी संगत, Dera Radha Soami सत्संग के लिए नया रूट जारी

अमृतसरः डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने अपने अनुयायियों के लिए पुलिस द्वारा एक नया ट्रैफ़िक रूट उपलब्ध कराया...