पंचकूलाः रायपुररानी-मोरनी रोड पर काजमपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में कार में सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद करीब 20 मिनट तक मौके पर ना तो डायल 112 करने पर टीम पहुंची और ना ही एंबुलेंस पहुंची।
View this post on Instagram
घटना के बाद घायल दोनों युवक सड़क पर तड़पते रहे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और अपने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, जिसके बाद अस्पताल में दोनों के दाखिल होने का पता चलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू की।