Himachal Govt
Punjab Govtपंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को Headmaster के पद...

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को Headmaster के पद पर पदोन्नत किया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं मजबूत शिक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने 4 ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारियों सहित 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया है। इन पदों को भरकर पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत प्रत्येक स्कूल में जमीनी स्तर पर मजबूत एवं गतिशील नेतृत्व सुनिश्चित किया जा सकेगा। पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि ये पदोन्नतियां शिक्षकों के लिए बड़े पेशेवर विकास और करियर में उन्नति के साथ-साथ मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती हैं।

हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किए गए 181 शिक्षकों में से 140 सामान्य वर्ग, 23 अनुसूचित जाति (एस.सी.) वर्ग, 6 दिव्यांग तथा 8 बैकलॉग पी.डब्ल्यू.डी. कोटे से संबंधित हैं। इसके अलावा 4 ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई है। बैंस ने कहा, ‘‘यह हमारे स्कूलों को उपयुक्त नेतृत्व से सशक्त बनाने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है।’’ उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि राज्य के प्रत्येक स्कूल में एक हेडमास्टर हो, जो शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों को प्रेरित करे, क्योंकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव मजबूत नेतृत्व ही होता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भारतीय जवानों के साथ मस्ती करते दिखे Hardik Pandya, सोशल मीडिया पर Viral हुई तस्वीर

खेल : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

Punjab News: दुर्गियाना मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही श्री कृष्ण जन्माष्टमी, देखें वीडियो

फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ https://youtu.be/AwMp09zuORs अमृतसरः दुनिया भर...

भारतीय जवानों के साथ मस्ती करते दिखे Hardik Pandya, सोशल मीडिया पर Viral हुई तस्वीर

खेल : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। अब हाल...

Punjab News: कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकस, देखें वीडियो

पठानकोटः कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आज पूरे देश में बड़े ही हर्षो उल्लास से मनाया जा रहा है वही,...

अभिषेक शर्मा के 26वें जन्मदिन पर युवराज सिंह ने शेयर किया खास वीडियो, कान पकड़कर करवाई उठक-बैठक

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। 4...