Himachal Govt
JalandharJalandhar News: नहर से एक युवती का शव बरामद, इलाके में फैली...

Jalandhar News: नहर से एक युवती का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः महानगर के बस्ती एरिया के नहर में एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शी मोनू के अनुसार, उसने नहर में एक युवती का शव देखा था। उसके साथ मौजूद एक युवक ने शव को बाहर निकाला।

मोनू ने बताया कि शव काफी देर तक पानी में रहता तो वह आगे बह सकता था। मौके पर पुलिस को भी सूचना दी गई। हालांकि, अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के कई लोगों ने शव को देखा, लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं हो सकी।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, शव पर किसी तरह की चोट या मारपीट के स्पष्ट निशान दिखाई नहीं दिए। हालांकि, मौत के सही कारण का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।

मोनू ने बताया कि वह काम से लौट रहा था, तभी उसे घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वह नहर के पास पहुंचा। वहां एक युवक ने शव को पानी से बाहर निकाला।

घटना की सूचना पाकर बस्ती बाबा खेल के एसएचओ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने कहा कि 72 घंटे के शव को मोर्चरी में रखवाकर जिले के सभी थानों को सूचित किया जाएगा। अगर वारिस मिलता है तो उसके बयान पर कार्रवाई होगी नहीं तो 72 घंटे बाद 174 की कार्रवाई कर संस्कार करवा दिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भारतीय जवानों के साथ मस्ती करते दिखे Hardik Pandya, सोशल मीडिया पर Viral हुई तस्वीर

खेल : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को Headmaster के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़: सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं मजबूत शिक्षा...

Punjab News: दुर्गियाना मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही श्री कृष्ण जन्माष्टमी, देखें वीडियो

फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ अमृतसरः दुनिया भर...

भारतीय जवानों के साथ मस्ती करते दिखे Hardik Pandya, सोशल मीडिया पर Viral हुई तस्वीर

खेल : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। अब हाल...

Punjab News: कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकस, देखें वीडियो

पठानकोटः कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आज पूरे देश में बड़े ही हर्षो उल्लास से मनाया जा रहा है वही,...

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को Headmaster के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़: सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं मजबूत शिक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने 4 ब्लॉक...