फिरोजपुरः जिले में सरकार द्वारा लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं सरकार द्वारा चलाई गई इस मुहिम के दौरान एख समाजसेवी को नशों के खिलाफ आवाज उठाना महंगा पड़ गया। जहां दुकान मालिक द्वारा समाजसेवी की बुरी तरह पिटाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी-2 इलाके रेलवे रोड पर नशे का धंधा चलने की सूचना मिली थी। समाजसेवी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए और उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
समाजसेवी रावण सेना दीप दशा नंद ने जानकारी सांझा करते हुए आरोप लगाए है कि पिछले दिनों मोगा के थाना सिटी-2 इलाके रेलवे रोड के पास मेडिकल स्टोर मालिक पर द्वारा उनकी पिटाई की गई। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने सोशल मीडिया पर नशों के खिलाफ जंग छेड़ी हुई थी और उन्हें सूचनाएं मिली थीं कि जिला मोगा के रेलवे रोड के पास मेडिकल स्टोर्स पर पुलिस की नाक के नीचे नशा खुलेआम बिकता है। जब वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए जिनकी वीडियो भी समाजसेवी ने बनाई।
उस समय दुकानदार भी अपनी गलती मानता हुआ नजर आया। जब भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए तो दुकानदार और समाजसेवी के बीच विवाद खड़ा हो गया। दुकानदार ने समाजसेवी पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। समाजसेवी ने मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद दुकानदार ने तैश में आकर अपने कुछ साथियों को बुलाकर समाजसेवी की बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी। पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं समाजसेवी नेताओं में भी रोष पाया जा रहा है और पिटाई करने वाले दुकानदार व अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन व सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।