Himachal Govt
FirozpurPunjab News: 3 महिलाओं सहित 9 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

Punjab News: 3 महिलाओं सहित 9 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुर: जिला में अलग-अलग थानों की पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 9 आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। थाना सिटी के सब इंस्पेक्टर रजनी रानी ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि अमर उर्फ कम्बी उसकी पत्नी निशा, रानी उर्फ माहनी और सलीम उर्फ सलीमी वासी बस्ती आवा शहर में हेरोइन बेचने के आदी हैं।

वह आज ग्रैंड विला पैलेस के पीछे झाड़ियों में बस्ती आवा के पास बैठे हेरोइन बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। उनकी पुलिस पार्टी ने तुरंत बताई गई जगह पर छापामारी करते हुए नामजद चारों आरोपियों को काबू किया गया जिनसे 16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। दूसरी ओर थाना सदर के एएसआई सेवक सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी ने मलकीत सिंह नाम के आरोपी को अली के बांध पर 5 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया जिसने पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि उसने यह हेरोइन बलजीत पुत्र लाभ सिंह से ली है। इस मामले में पुलिस ने बलजीत सिंह को भी नामजद करके गिरफ्तार किया है।

वहीं थाना आरिफके के सब इंस्पेक्टर दर्शन सिंह ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी गश्त करते हुए गांव अक्कू वाला दरिया के बांध पर पहुंची तो वहां पर पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा हुआ दिखाई दिया जिसको शक के आधार पर काबू करके उससे 3.42 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ करने पर पुलिस को अपना नाम शेरा पुत्र वजीर बताया है।

दूसरी ओर थाना मल्लांवाला के सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी द्वारा शमशानघाट मल्लांवाला के पास विक्की पुत्र सतपाल को शक के आधार पर काबू करके उससे 6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। थाना मक्खू के हेड कांस्टेबल लवप्रीत सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी द्वारा दाना मंडी कुतबपुरा में आरोपी मौडा पुत्र राजू नाम के आरोपी को शक के आधार पर काबू करके उससे 4 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने थाना सिटी, थाना सदर, थाना आरिफ के, थाना मल्लांवाला और थाना मक्खू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने की राजपूत कल्याण बोर्ड की अध्यक्षता

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश...

Punjab News: Car और Scorpio की टक्कर में Teacher सहित Student की मौत

फिरोजपुरः जीरा-कोट ईसे खां मुख्य मार्ग पर स्कॉर्पियो और...

नूंह जिले के तीन गांवों में नए उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए मिली स्वीकृति

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार राज्य के हर नागरिक तक बेहतर...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय लड़की की मौत, पिता पर लगे आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के मत्तेवाल इलाके में 19 वर्षीय लड़की...

हरियाणा में खेती को किफायती और फायदेमंद बनाने के लिए बड़ा कदम

चंडीगढ़: हरियाणा में कृषि लागत घटाने, किसानों की आय...

CM Sukhu ने की राजपूत कल्याण बोर्ड की अध्यक्षता

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा...

Punjab News: Car और Scorpio की टक्कर में Teacher सहित Student की मौत

फिरोजपुरः जीरा-कोट ईसे खां मुख्य मार्ग पर स्कॉर्पियो और कार की टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में...

नूंह जिले के तीन गांवों में नए उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए मिली स्वीकृति

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार राज्य के हर नागरिक तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार ठोस कदम...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय लड़की की मौत, पिता पर लगे आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के मत्तेवाल इलाके में 19 वर्षीय लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया...