Himachal Govt
JalandharJalandhar News: 2 गुटों की झड़प में व्यक्ति की मौत पर परिवार...

Jalandhar News: 2 गुटों की झड़प में व्यक्ति की मौत पर परिवार ने किया खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लोहियां के निकट जमशेर गांव में 2 गुटों के बीच खूनी झड़प में 45 वर्षीय शिंगारा की मौत हो गई। वहीं घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने बताया कि बेटा काम पर जा रहा था। इस दौरान बेटे को 5 लोगों ने घेर लिया। इस घटना के दौरान सोमा, आड़ू, रामदास और हैप्पी और उसकी पत्नी ने घेर लिया। सभी दोषी जमशेर के रहने वाले है। महिला ने कहाकि झगड़े के दौरान वह बेटे और पति को छुड़वाकर घर ले आई।

जिसके बाद घर आकर पति से विवाद करते हुए दीवार में मारा और बेटे जशनप्रीत सिंह को पीटने लगे। घटना में पति के सिर पर गंभीर चोटे आई और पति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला ने घटना को लेकर बताया कि दूसरे गुट के परिवार की लड़की अन्य लड़कियों के साथ बेर साहिब गई थी और उन्होंने आरोप लगाया कि बेटा जशनप्रीत सिंह उसके साथ गया था। महिला का कहना है कि घटना के दौरान जशनप्रीत सिंह उसके साथ लकड़ियां लेने के लिए गया हुआ था।

दूसरे पक्ष द्वारा उनकी लड़की के साथ जशनप्रीत सिंह के चक्कर चलने को लेकर आरोप लगाए गए, जबकि लड़की के साथ जशनप्रीत सिंह का कोई चक्कर नहीं था। परिवार को दूसरे पक्ष द्वारा धमकियां भी दी गई थी और उसने बेटे को समझाने का आश्वासन भी दिया था। जशनप्रीत सिंह मिस्त्री का काम करता है। बेटे को छुड़वाने के दौरान पति की हादसे में मौत हो गई। परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए थाना लोहिया खास के एसएचओ राजिंदर खैहरा ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया जा रहा है। पुलिस ने कहाकि हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को Headmaster के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़: सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं मजबूत शिक्षा...

बदोली में 6 सितंबर से गूंजेगा श्रीमद्भागवत कथा का अमृत संदेश

शोभायात्रा के साथ होगा सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का...

ऊना-धर्मशाला एनएच पर दिलवां में भीषण हादसे में एक की मौत, तीन घायल

बड़ूही बाजार के समीप दो कारों की आमने-सामने जोरदार...

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को Headmaster के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़: सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं मजबूत शिक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने 4 ब्लॉक...

अभिषेक शर्मा के 26वें जन्मदिन पर युवराज सिंह ने शेयर किया खास वीडियो, कान पकड़कर करवाई उठक-बैठक

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। 4...

शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करेगी मान सरकार : Harjot Bains

चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा का स्वरूप बदलने वाले शिक्षकों...

बदोली में 6 सितंबर से गूंजेगा श्रीमद्भागवत कथा का अमृत संदेश

शोभायात्रा के साथ होगा सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ, कथा उपरांत रोज लगेगा भंडारा ऊना,सुशील पंडित: गांव बदोली स्थित...