Himachal Govt
JalandharJalandhar News: FBI की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट का मंजीत बेदी गिरफ्तार, देखें...

Jalandhar News: FBI की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट का मंजीत बेदी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने अमेरिका में कथित वेलफेयर फ्रॉड स्कीम को लेकर भारतीय मूल के मंजीत सिंह बेदी वांटेड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अमेरिका में भी धोखाधड़ी की थी। अमेरिकी एजेंसी FBI की ओर से उसे वांटेड फ्रॉडस्टर्स की सूची में शामिल किया गया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अमेरिका में फूड कारोबार से जुड़े एक मामले में करीब 6 लाख डॉलर की धोखाधड़ी की। यह कथित धोखाधड़ी मार्च 2024 से जून 2025 के बीच की गई। जालंधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है।

FBI ने सूचना में बताया कि मंजीत सिंह बेदी अमेरिका का नैचुरलाइज्ड नागरिक है। वह वॉशिंगटन राज्य के टैकोमा में एशियन ग्रॉसरी स्टोर नाम से एक छोटा किराना स्टोर चलाता था। FBI के अनुसार, बेदी कथित तौर पर सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस प्रोग्राम (SNAP) के लाभार्थियों को उनके EBT कार्ड के जरिए खाद्य सामग्री बेचने का काम करता था। हालांकि, अमेरिकी जांच एजेंसी का आरोप है कि वह लाभार्थियों को खाना देने के बजाय उनके कार्ड स्वाइप करता था और बदले में उन्हें नकद रकम देता था। आरोप है कि इस रकम का आधा हिस्सा वह खुद रख लेता था। SNAP अमेरिका की सरकारी खाद्य सहायता योजना है, जिसके तहत पात्र लोगों को EBT कार्ड के माध्यम से खाद्य सामग्री खरीदने के लिए सहायता दी जाती है।

FBI के मुताबिक, मंजीत सिंह बेदी के खिलाफ वायर फ्रॉड और SNAP बेनिफिट्स फ्रॉड के आरोप में अभियोग दायर किया गया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार किए बिना अदालत में पेश होने की अनुमति दी गई थी। अदालत ने उसे अपना पासपोर्ट जमा करने और वॉशिंगटन राज्य में ही रहने का आदेश दिया था। हालांकि, FBI का कहना है कि बेदी जल्द ही गाड़ी से अमेरिका-कनाडा सीमा पार कर कनाडा पहुंच गया और इसके बाद भारत भाग गया था। अमेरिका के वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ वॉशिंगटन की यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने इस मामले में बेदी के खिलाफ इसी साल मई में संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसके बाद आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ऊना-धर्मशाला एनएच पर दिलवां में भीषण हादसे में एक की मौत, तीन घायल

बड़ूही बाजार के समीप दो कारों की आमने-सामने जोरदार...

CM Nayab Saini ने कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर तीर्थ पर की पूजा अर्चना

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

ऊना में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव का एक मामला , पीड़िता के भाई और मां में लक्ष्ण लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव 

विभाग ने सावधानी बरतने और एडवाइजरी जारी की  ऊना,सुशील पंडित: ऊना...

Jalandhar News: नहर से एक युवती का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के बस्ती एरिया से नहर में एक...

CM Nayab Singh Saini के नेतृत्व में हरियाणा के सभी वर्गों का हो रहा है विकास : कृष्ण कुमार बेदी

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

ऊना-धर्मशाला एनएच पर दिलवां में भीषण हादसे में एक की मौत, तीन घायल

बड़ूही बाजार के समीप दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा; दोनों वाहनों के...

CM Nayab Saini ने कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर तीर्थ पर की पूजा अर्चना

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विश्व का कोई भी नागरिक यदि महाभारत की कथा...

ऊना में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव का एक मामला , पीड़िता के भाई और मां में लक्ष्ण लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव 

विभाग ने सावधानी बरतने और एडवाइजरी जारी की  ऊना,सुशील पंडित: ऊना में स्वाइन फ्लू का एक पॉजिटिव मामला सामने आया है...

Jalandhar News: नहर से एक युवती का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के बस्ती एरिया से नहर में एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।...