Himachal Govt
Himachal Govtशिक्षा मंत्री ने केंद्र के सामने उठाए ये मुद्दे

शिक्षा मंत्री ने केंद्र के सामने उठाए ये मुद्दे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में कैल्शियम अमोनियम नाइट्रेट (कैन) उर्वरक की उपलब्धता न होने के कारण सेब उत्पादकों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं से केंद्रीय स्वास्थ्य और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को अवगत करवाया। केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में रोहित ठाकुर ने अवगत करवाया कि सेब उद्योग हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है। यह प्रतिवर्ष प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगभग 6,000 करोड़ रुपये का योगदान देता है और हजारों किसान परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस क्षेत्र से जुड़े हुए है।

उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि कैन का उत्पादन बंद होने के बाद बागवानों को यूरिया, कैल्शियम नाइट्रेट और मिश्रित एनपीके उर्वरकों जैसे विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। यह विकल्प सेब के बगीचों की विशिष्ट पोषक तत्वों की आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त नहीं हैं और यह उर्वरक काफी महंगे हैं। उन्होंने बागवानों की चिंताओं को भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।

रोहित ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि सेब की खेती में विस्तार के बावजूद किसानों के समक्ष सेब के पेड़ों के शीघ्र खराब होने और उत्पादकता में कमी जैसी विभिन्न समस्याएं आ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह संबंधित अधिकारियों और उर्वरक निर्माताओं को कैन के उत्पादन और इसकी उपलब्धता को जल्द से जल्द सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दें।

इस पत्र के जवाब में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने रोहित ठाकुर को आश्वासन दिया कि संबंधित डिविजन द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। बागवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस मामले पर शीघ्र विचार कर सेब उत्पादकों के लिए उपयुक्त एवं किफायती उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। प्रदेश सरकार बागवानों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। हिमाचल प्रदेश की सेब अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए समय-समय पर आवश्यक कृषि इनपुट अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: मान सरकार का बड़ा ऐलान, 85 हजार कर्मचारियों को मिलेंगा 60% DA, देखें Live

चंडीगढ़ः पंजाब में सरकारी कर्मचारियों को लेकर मान सरकार...

पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 36 लाख से अधिक लाभार्थी : Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ....

Jalandhar News: 2 गुटों में हुई खूनी झड़प में व्यक्ति की मौत

जालंधर, ENS: लोहियां के निकट जमशेर गांव में 2...

Jalandhar News: चुनावों को लेकर गरमाई राजनीति, 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी LJP, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट...

राज्यपाल से मिले सांसद सुरेश कश्यप

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में...

Punjab News: मान सरकार का बड़ा ऐलान, 85 हजार कर्मचारियों को मिलेंगा 60% DA, देखें Live

चंडीगढ़ः पंजाब में सरकारी कर्मचारियों को लेकर मान सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, डीए को लेकर कैबिनेट...

पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 36 लाख से अधिक लाभार्थी : Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान...

Jalandhar News: 2 गुटों में हुई खूनी झड़प में व्यक्ति की मौत

जालंधर, ENS: लोहियां के निकट जमशेर गांव में 2 गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में...

Jalandhar News: चुनावों को लेकर गरमाई राजनीति, 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी LJP, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज होते ही राजनीतिक दलों ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी...