बाल-बाल बचे यात्री
नई दिल्ली: श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया है। शुक्रवार सुबह लैंडिंग के बाद यात्रियों से भरा हुआ एक विमान टैक्सी करते हुए एयरोब्रिज की ओर जा रहा था। इस दौरान विमान रनवे पर एक पोल के साथ टकरा गया।
View this post on Instagram
अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 225 ने सुबह नवी मुंबई से उड़ान भरी थी। शुक्रवार को सुबह करीबन 9 बजे फ्लाइट श्रीनगर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी थी। अधिकारियों ने बताया कि – नवी मुंबई से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 225 के साथ श्रीनगर एयरपोर्ट पर बे नंबर 6 पर पार्क किए जाते समय एक घटना हुई है। पार्किंग की प्रक्रिया के दौरान विमान पोल से टकरा गया।
Read In English : https://encounternews.in/india/indigo-flight-hits-parking-pole-at-srinagar-airport-passengers-crew-safe/
नहीं पता लगा हादसे का कारण
अधिकारियों ने इस घटना की पूष्टि भी की है। उनका कहना है कि मुंबई से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट से जुड़ी एक मामूली घटना थी। हादसे के कारणों का अभी तक पता लगाया जा रहा है। घटना के कारण और उससे जुड़ी परिस्थितियों की जांच संबंधित अधिकारियों तय प्रक्रियाओं के अनुसार ही करेंगे। अधिकारियों ने यह कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही सही वजह पता लगाई जाएगी। इस बारे में कोई नतीजा भी नहीं निकाला जा रहा है। इंडिगो या एयरपोर्ट अधिकारियों ने अभी तक फ्लाइट में सवार यात्रियों औऱ क्रू की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
सुरक्षित हैं सभी यात्री
एययपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सिर्फ इस बात की पुष्टि की है कि सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उनकी कोई चोट भी नहीं लगी है। पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम के पोल से टकराने के बाद वो सामान्य तरीके से विमान से सुरक्षित तरीके से बाहर भी निकल आए थे। सूत्रों की मानें तो इस टक्कर से विमान के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है।