जालंधरः महानगर के रामा मंडी चौक पर ऑयल टैंकर और कार के बीच टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया, जिससे मौके से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार कार का टायर पंक्चर हो गया था। इसके बाद कार को हाईवे के किनारे खड़ा कर उसका टायर बदला जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ऑयल टैंकर ने कार को टक्कर मार दी।
Jalandhar News: Oil Tanker ने कार को मारी टक्कर, हाईवे पर लगा जाम#Encouternews #breakingnews #punjabnews #jalandharnews pic.twitter.com/EJ1DodWwDH
— Encounter Newspaper (@encounter_md) September 3, 2026
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
कार में सवार व्यक्ति ने बताया कि कार का टायर पंक्चर होने के कारण उन्होंने हाईवे के किनारे गाड़ी खड़ी की थी। वह कार का टायर बदल रहे थे, तभी अचानक ऑयल टैंकर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी को नुकसान नहीं हुआ, केवल कार क्षतिग्रस्त हुई है।
वहीं, ऑयल टैंकर चालक ने बताया कि वह लुधियाना से आ रहा था। उसके अनुसार, कार सड़क किनारे खड़ी थी और उसे मोड़ने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिली। इसी वजह से टैंकर कार से टकरा गया।
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके की स्थिति का जायजा लिया, जबकि हाईवे पर यातायात को सुचारू करवाने का प्रयास किया गया।