Himachal Govt
JalandharJalandhar News: BJP के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, शुरू करेंगी आंदोलन,...

Jalandhar News: BJP के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, शुरू करेंगी आंदोलन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: उत्तराखंड में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस रोष पाया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करना गलत है और पार्टी इस कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाएगी। वहीं आज प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर निशाने साधे। इस दौरान प्रेस वार्ता में राजेद्र बेरी, सुखविंदर कोटली, लाडी शेरोवालियां, बावा हैनरी, सुरिंदर चौधरी, सुरिंदर कौर सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

मामले की जानकारी देते हुए आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली ने कहा कि उत्तराखंड के हलद्वानी शहर में कुछ दिन पहले मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में रैली के संबोधित करने के बाद भाजपा द्वारा मैदान का शुद्धिकरण किया गया। शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस में रोष पाया जा रहा है। यह धरती गुरु पीरों की धरती है और मुल्क को आजाद करने के लिए गुरुओं ने अपनी कुर्बानियां दी। वहीं बाबा साहेब अंबेडकर साहिब ने देश का सविधान लिखा और देश की आजादी दी। ऐसे में भाजपा द्वारा देश में रहने वाले गरीबों का अपमान किया है। कोटली ने कहाकि घटना को लेकर राहुल गांधी उत्तराखंड में गए और लोगों को जातिवाद को लेकर बांट रही भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला। जिसके बाद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

वहीं राहुल गांधी ने कहाकि उन पर भाजपा ने पहले ही 36 एफआईआर दर्ज करवाई हुई है। कोटली ने कहा कि यह निंदनीय घटना है। ऐसे में भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा में हिम्मत है तो इस मामले में वह राहुल गांधी को गिरफ्तार करके दिखाए। भाजपा पर जातिवाद को बांटने के आरोप लगाए गए। कोटली ने कहाकि जालंधर की धरती से जल्द कांग्रेस द्वारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। कांग्रेस द्वारा भाजपा के नेताओं के घरों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं भाजपा का प्रत्येक हलके और उनके दफ्तरों का भी घेराव किया जाएगा। यह प्रदर्शन अलग-अलग जगहों पर किया जाएगा। कोटली ने कहाकि भाजपा के प्रधान मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं है। कोटली ने कहा कि दलित पंजाब के अभी जिंदा है और वह घटना का इंसाफ जरूर लेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ट्रांसफार्म लगाने के लेकर हुआ विवाद, सरपंच पर किया हमला, देखें वीडियो

फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा में सरपंच पर हमला...

Jalandhar News: Excise और Police टीम ने भारी मात्रा में पकड़ी शराब, 2 काबू

जालंधर, ENS: एक्साइड विभाग और पुलिस की टीम ने...

नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः नगर निगम कार्यालय सेक्टर 14 के बाहर आज...

Punjab News: ट्रांसफार्म लगाने के लेकर हुआ विवाद, सरपंच पर किया हमला, देखें वीडियो

फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा में सरपंच पर हमला कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव नानक नगरी...

Jalandhar News: Excise और Police टीम ने भारी मात्रा में पकड़ी शराब, 2 काबू

जालंधर, ENS: एक्साइड विभाग और पुलिस की टीम ने थ्री व्हीलर ऑटो से भारी मात्रा में शराब बरामद की...

नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः नगर निगम कार्यालय सेक्टर 14 के बाहर आज सफाई कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन करते कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्यालय...

Punjab News: तेज रफ्तार का कहरः स्कॉर्पियो ने कार को मारी टक्कर, टीचर और छात्र की मौत, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जीरा-कोट ईसा खान रोड पर तलवंडी मांगे खान गांव के पास एक दर्दनाक और भयानक सड़क हादसे की...