जालंधर, ENS: सुधामा विहार में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यूपी के रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या करके जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बराती लाल के रूप में हुई है।
दूसरी ओर घटना को लेकर एसीपी मॉडल टाउन के मनमोहन सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 7 के अंतर्गत आते मोहल्ला सुधामा विहार में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ समेत पुलिस टीमों द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया गया।
मौके पर मौजूद मृतक के भतीजे राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि मृतक घर में अकेला रहता था। उसकी पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और वह मजदूरी करता था। पुलिस द्वारा मौके पर किए गए प्राथमिक मुआयनों के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। इसके संबंधी पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले से जुड़े हुए अन्य तथ्य सामने आने पर जानकारी साझा की जाएगी।