Himachal Govt
JalandharJalandhar News: कार में 3 जगह सुए मार कारोबारी से 10 लाख...

Jalandhar News: कार में 3 जगह सुए मार कारोबारी से 10 लाख की लूट, जंगलराज बन रहा शहर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर में आए दिन कारोबारियों से लाखों की लूट की घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही में गुरु नानक मिशन चौक पर कारोबारी से 6 लाख रुपए की लूट की घटना ट्रेस नहीं हुई थी। वहीं देर रात केसर पेट्रोल पंप पर भाटिया इलेक्ट्रॉनिक के मालिक की गाड़ी से अज्ञात नाबालिग चोर लाखों की नकदी भरा बैग ले गए। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें एक नाबालिग बैग निकालकर ले जाता दिख रहा है। घटना उस समय हुई जब पीड़ित अपनी कार का पंचर लगवा रहा था और कार के पास ही मौजूद था। शक है कि दुकान बंद करने से ठीक पहले ही युवक रेकी कर रहे थे। कार के टायर में 3 जगह सुए मारे गए हैं। टायर ट्यूबलेस होने के चलते लगभग 2 किलोमीटर तक गाड़ी चली, इसके बाद हवा कम हो गई। भाटिया इलेक्ट्रॉनिक्स के गुनीत पाल सिंह ने बताया कि उनके भाई सरण पाल सिंह का गाड़ी से जिस बैग को चुराया गया है उसमें 10 लाख रुपए कैश था।

इस दौरान पीएनबी चौक रेड लाइट पर उनकी गाड़ी की हवा निकल गई। इसके बाद वह पंक्चर लगवाने के लिए केसर पैट्रोल पंप पर रुक गए। पंक्चर वाले ने उन्हें बताया कि गाड़ी के टायर का पूरा प्रेशर खत्म हो चुका है। इसके बाद सरण पाल सिंह ड्राइविंग सीट से उतरकर गाड़ी का टायर देखने के लिए पीछे आए और तभी वहां पर मौजूद युवक उनकी गाड़ी की सीट पर रखा बैग लूट कर फरार हो गए, जिसमें 10 लख रुपए मौजूद थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। वारदात के तुरंत बाद केसर पैट्रोल पंप मालिकों द्वारा वारदात की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध को दे दी गई है।

गुनीत पाल सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई सरन पाल सिंह, जिनकी अड्डा होशियारपुर में ‘भाटिया इलेक्ट्रिक स्टोर’ नाम से दुकान है, जब सामान्य रूप से वहां से निकले तो कंपनी बाग चौक की लाइटों पर गाड़ी का टायर प्रेशर ज़ीरो दिखाने लगा। वे पंक्चर लगवाने के लिए केसर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। पंक्चर वाले ने बताया कि टायर में किसी ने जबरदस्ती सूए मारे हुए हैं। जब वे दो-तीन मिनट के लिए गाड़ी से बाहर आकर देखने लगे, तो उतनी ही देर में गाड़ी में से 10 लाख रुपये (रोजाना की बिक्री का कैश) वाला बैग गायब हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति बैग उठाता हुआ साफ नजर आ रहा है। गुनीत पाल सिंह के अनुसार यह पूरी घटना पूरी तरह ‘प्री-प्लान्ड’ लगती है, क्योंकि टायर में सूए मारने के बाद आरोपी पंक्चर की दुकान के बाहर पहले से ही इंतजार कर रहा था।

उन्होंने शहर की कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर भीड़भाड़ वाले इलाके में व्यापारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने निराशा में यहां तक कह दिया कि अब ऐसे हालात बन गए हैं कि हर व्यापारी को अपनी सुरक्षा के लिए साथ में एक-एक सिक्योरिटी गार्ड या बंदूक रखनी पड़ेगी। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एडीसीपी सिटी-1 के मुख्तियार राय ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट जालंधर इस घटना को लेकर पूरी तरह गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। तकनीकी साक्ष्यों पर टिकी जांच-एडीसीपी ने बताया कि पुलिस मैनुअल के साथ-साथ टेक्निकल तरीकों से भी जांच को आगे बढ़ा रही है, ताकि आरोपी की जल्द से जल्द पहचान कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके। इस संबंध में संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सुधामा विहार में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों...

जुगाड़ू लिफ्ट में गर्दन फंसने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

पिंजौरः पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थित लोहगढ़ आंचल विहार में...

Punjab News : रिश्ते की बात चलानी पड़ी भारी, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

अमृतसर: जंडियाला गुरु के गांव गुनोवाला में शादी की...

Punjab News: दर्दनाक हादसाः पिकअप के नीचे आने से युवक की मौत; देखें CCTV

गुरदासपुरः दीनानगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक...

Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सुधामा विहार में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में...

Punjab News: नकली पनीर की बिक्री पर पूरी तरह रोक; नियमों के अनुसार होगी कार्रवाईः डॉ. रटौल, देखें वीडियो

अमृतसरः एनालॉग यानी सिंथेटिक चीज, नकली दूध और खोया की बिक्री को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग और डेयरी व्यापारियों...

जुगाड़ू लिफ्ट में गर्दन फंसने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

पिंजौरः पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थित लोहगढ़ आंचल विहार में राजपाल बुक डिपो की दुकान में लगी जुगाड़ू लिफ्ट में...

Punjab News : रिश्ते की बात चलानी पड़ी भारी, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

अमृतसर: जंडियाला गुरु के गांव गुनोवाला में शादी की बात को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़े ने हिंसक...