Himachal Govt
JalandharJalandhar News: Modi Farm Factory में लगी भीषण आग, एक घायल, देखें...

Jalandhar News: Modi Farm Factory में लगी भीषण आग, एक घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल इलाके में स्थित गद्दे बनाने वाली मोदी फार्म की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। चंद ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग से निकलने वाला काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों और आसपास के निवासियों ने तुरंत आग की सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जांच में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है। आग से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

वहीं केशव नामक व्यक्ति ने बताया कि रिहायशी इलाके में फैक्टरी बनी हुई है। इस घटना के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि आग लगने से शैड कमजोर हो गई। आग लोगों के घरों तक पहुंच गई। पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची। लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। व्यक्ति ने कहाकि किसी भी फैक्टरी के संचालक ने घटना स्थल का आकर जायजा नहीं लिया गया।

इस घटना के दौरान एक लैंटर भी गिर गया। व्यक्ति ने प्रशासन से फैक्टरी को रिहायशी इलाके से बाहर निकालने की अपील की गई। केशव के अनुसार 10 साल पहले भी एक फैक्टरी में आग लगने की की घटना सामने आई थी। वहीं फैक्टरी कर्मी ने कहा था कि इस यूनिट को इलाके से बाहर ले जाया जा रहा है और इसे गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन फैक्टरी में आज भी गद्दे बनाने का काम चल रहा है। केशव के अनुसार फैक्टरी में भारी मात्रा में एलपीजी कर्मिशयल सिलेंडर मौजूद है।

वहीं एडीएफओ मनिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें 9.15 बजे मोदी फार्म फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान फैक्टरी में शैड गिरने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि 95 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। अभी तक 8 से 10 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गई है। वहीं एक व्यक्ति पैर फिसलने से गिर गया और घायल हो गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

PAK के F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना, जॉइन की ये प्राइवेट कंपनी

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन...

मुंहबोली बहन को राखी बांधने पर Troll हुए Sunil Lehri, फैंस से मांगी माफी, देखें वीडियो

मनोरंजन: टीवी सीरियल रामायण के जरिए लोगों के दिलों...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

डोरंगलाः डोरंगला पुलिस और गुरदासपुर इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने कल...

Punjab News: Instagram की स्टोरी को लेकर दो गुट आमने-सामने, चले ईंटें-पत्थर, फायरिंग का आरोप, देखें वीडियो

फिरोजपुरः फिरोजपुर के आरिफ के पुलिस स्टेशन के अंतर्गत...

PAK के F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना, जॉइन की ये प्राइवेट कंपनी

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने इंडियन एयरफोर्स छोड़ गोवा की एक प्राइवेट...

मुंहबोली बहन को राखी बांधने पर Troll हुए Sunil Lehri, फैंस से मांगी माफी, देखें वीडियो

मनोरंजन: टीवी सीरियल रामायण के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले सुनील लहरी सुर्खियों में बन गए...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

डोरंगलाः डोरंगला पुलिस और गुरदासपुर इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने कल देर रात ड्रग्स के खिलाफ एक बड़ा ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया।...

Punjab News: Instagram की स्टोरी को लेकर दो गुट आमने-सामने, चले ईंटें-पत्थर, फायरिंग का आरोप, देखें वीडियो

फिरोजपुरः फिरोजपुर के आरिफ के पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाली बस्ती खान के से सामने आया है। बताया...