Himachal Govt
FirozpurPunjab News: Car और Scorpio की टक्कर में Teacher सहित Student की...

Punjab News: Car और Scorpio की टक्कर में Teacher सहित Student की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः जीरा-कोट ईसे खां मुख्य मार्ग पर स्कॉर्पियो और कार की टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में स्कूल टीचर और छात्र की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव हरदासा के आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात मोगा के डीपीई. मास्टर गुरविंदर सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह अपने टीचर साथी के बेटे अभय प्रताप सिंह औलख को कार में लेकर कोट ईसे खां की ओर जा रहे थे। जब वे गांव तलवंडी जल्ले खां के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार डीपीई गुरविंदर सिंह और छात्र अभय प्रताप सिंह औलख दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को सिविल अस्पताल जीरा पहुंचाया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस हादसे के कारण इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि मृतक छात्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था जो जीवन मल स्कूल जीरा का छात्र था और हरदासा स्कूल में अंडर 17 में सॉफ्टबॉल का खिलाड़ी था। स्कूल से प्रैक्टिस करके डीपी मास्टर के साथ लिफ्ट लेकर अपने शहर कोट ईसे खां जा रहा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में राजस्व संबंधी समय-सीमा तय की

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राजस्व अधिकारियों द्वारा दाखिल-खारिज (इंतकाल/म्यूटेशन)...

हरियाणा में 6 आईएएस, 6 एचसीएस अधिकारियों का तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 6 आईएएस...

हरियाणा सरकार ने ‘रिफॉर्म उत्सव’ के लिए गठित की राज्य समन्वय समिति

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने केन्द्र सरकार द्वारा 10 अगस्त,...

राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से भेंट की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हमीरपुर जिले के समीरपुर...

हरियाणा में राजस्व संबंधी समय-सीमा तय की

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राजस्व अधिकारियों द्वारा दाखिल-खारिज (इंतकाल/म्यूटेशन) के मामलों को निपटाने की सख्त समय-सीमा तय की है।...

हरियाणा में 6 आईएएस, 6 एचसीएस अधिकारियों का तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 6 आईएएस और 6 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी...

हरियाणा सरकार ने ‘रिफॉर्म उत्सव’ के लिए गठित की राज्य समन्वय समिति

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने केन्द्र सरकार द्वारा 10 अगस्त, 2026 को शुरू की गई ‘रिफॉर्म उत्सव’ पहल के तहत...

राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से भेंट की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हमीरपुर जिले के समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके आवास पर...