Himachal Govt
UncategorizedPunjab News: तलबीर गिल ने Majithia पर किया तीखा हमला, कहा-Call Recording...

Punjab News: तलबीर गिल ने Majithia पर किया तीखा हमला, कहा-Call Recording और CCTV Fake, सबूत पेश करे विरोधी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः आम आदमी पार्टी के हल्का मजीठा इंचार्ज तलबीर सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और विरोधियों पर तीखे हमले किए। तलबीर गिल ने विरोधियों द्वारा हाल ही में किए गए दावों, कथित कॉल रिकॉर्डिंगों और सीसीटीवी फुटेज को झूठा और प्लान्ड प्रोपेगंडा करार दिया। तलबीर गिल ने कहा कि चंडीगढ़ में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जो रिकॉर्डिंग और वीडियो दिखाए गए हैं, वे सरासर झूठे हैं। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का हवाला देकर आरोप लगाए जा रहे हैं, उसने खुद स्पष्ट किया है कि न वह किसी से मिला और न ही उसने किसी को पैसे दिए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के परिवार और ‘आप’ नेताओं पर आरोप लगाने का कोई आधार नहीं है।.

तलबीर गिल ने विरोधियों द्वारा किए जा रहे दावों के जवाब में कुछ तस्वीरें भी मीडिया के सामने दिखाईं। उन्होंने दावा किया कि जिन व्यक्तियों का नाम लेकर ‘आप’ पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, उनकी तस्वीरें भाजपा के नेताओं के साथ भी सामने आ रही हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह से योजनाबद्ध मामला करार दिया। बिक्रम मजीठिया और सुखपाल सिंह खैहरा को निशाना बनाते हुए तलबीर गिल ने कहा कि ये नेता पंजाब में झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने मजीठिया पर नशीले पदार्थों के मामले को लेकर भी तीखे सवाल उठाए और कहा कि अगर विरोधियों के पास 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के सबूत हैं तो वे उन्हें सार्वजनिक करें। सीसीटीवी और कॉल रिकॉर्डिंग के बारे में पूछे सवाल पर तलबीर गिल ने दावा किया कि कॉल रिकॉर्डिंग जाली हैं और सीसीटीवी फुटेज को लीक करके ब्लैकमेलिंग की जा रही है।

उन्होंने इस पूरे मामले को ‘प्लानड प्रोपेगंडा’ बताया। भाजपा और अकाली दल के संभावित गठबंधन के बारे में तलबीर गिल ने दावा किया कि अकाली दल भाजपा से समझौते के लिए गिड़गिड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी और भगवंत मान का कोई तोड़ न मिलने के कारण विरोधी ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं। मजीठा से बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान के चुनाव लड़ने संबंधी सवाल पर तलबीर गिल ने कहा कि वह खुद मुख्यमंत्री के सिपाही हैं और दावा किया कि “मजीठिया को मुझसे हारने का स्वाद चखेगा, मुख्यमंत्री साहब को आने की जरूरत नहीं।” उन्होंने कहा कि सच हमेशा सच ही रहेगा और पंजाब सरकार विरोधियों की कथित ब्लैकमेलिंग से डरने वाली नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Medical Store पर मालिक फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर के...

हिमाचल के राज्यपाल ने हमीरपूर के पूर्व सैनिकों के साथ की भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने मंगलवार सायं हमीरपुर में...

Chemical Factory में भीषण आग लगने पर SDM का आया बयान, देखें वीडियो

पंचकूलाः बरवाला स्थित अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री...

SGST संग्रह में हरियाणा ने देशभर में दर्ज की गई 29% बढ़ोतरी

चंडीगढ़: हरियाणा ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले...

Punjab News: गजब मामला, बेड पर ही सो गया वारदात को अंजाम देने आया चोर, किया काबू, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले की शाह कालोनी से अजब घटना चोरी की वारदात के बाद एक युवक ऐसा बेफिक्र हुआ कि...

Punjab News: Medical Store पर मालिक फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर के गुर्गे बटाला शहर में अलग-अलग लोगों से फिरौती मांग रहे...

हिमाचल के राज्यपाल ने हमीरपूर के पूर्व सैनिकों के साथ की भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने मंगलवार सायं हमीरपुर में पूर्व सैनिकों से भेंट की। उन्होंने उनके कल्याण एवं हितों...

Chemical Factory में भीषण आग लगने पर SDM का आया बयान, देखें वीडियो

पंचकूलाः बरवाला स्थित अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने...