Himachal Govt
PanchkulaHaryana News: ढोल-नगाड़ों के साथ पुलिस लाइन विभाग के 4 कर्मियों की...

Haryana News: ढोल-नगाड़ों के साथ पुलिस लाइन विभाग के 4 कर्मियों की हुई विदाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला: पुलिस सेवा में वर्षों तक समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ निभाने वाले पंचकूला पुलिस के चार कर्मचारियों को आज पुलिस लाइन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति दी गई। समारोह भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा, जहाँ पुलिस परिवार ने ढोल-नगाड़ों की धुन, पुष्पगुच्छ और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी।

समारोह में ऑनरेरी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह, ऑनरेरी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह, ऑनरेरी इंस्पेक्टर सुभाष चंदर, महिला सब इंस्पेक्टर सुरिंदर कौर को विभाग की ओर से सम्मानित करते हुए उनके लंबे सेवाकाल और उत्कृष्ट कार्यों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों, चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के अनुभवों और विभाग के प्रति उनके समर्पण को विस्तार से साझा किया। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी की जो मिसाल पेश की है, वह आने वाली पुलिस पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक रहेगी।

एसीपी सुरेन्द्र सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव है, जिसे इन कर्मियों ने पूरे समर्पण के साथ निभाया।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने सभी को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सम्मानजनक भविष्य की कामना की। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह तथा डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और कार्यशैली विभाग के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेगी।

इस अवसर पर एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह, वेल्फेयर इंस्पेक्टर मनसा राम, लाइन ऑफिसर सब इंस्पेक्टर अजब सिंह, ईएएसआई रामेश्वर दास, ईएएसआई हरदयाल सिंह सहित सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिवारजन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ समारोह का समापन हुआ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab University चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, अंकित बिढान बने अध्यक्ष, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में हुए छात्र संघ चुनाव में ABVP...

नेपाल हादसे के हाइड्रो प्रोजेक्ट में फँसे ऊना के सुखविंदर के परिजन परेशान

भारत सरकार से गुहार जल्द रेस्क्यू किए जाने की...

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

ऊना,सुशील पंडित: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता 2 और 3 सितंबर को...

आठ महीनों में 85,000 से अधिक बच्चे छतबीड़ चिड़ियाघर देखने पहुंचे

चंडीगढ़: महिंद्रा चौधरी जूलॉजिकल पार्क, जिसे आमतौर पर छतबीड़...

38 वर्ष से अधिक की समर्पित सेवाओं के उपरांत सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी नीलम कुमारी सेवानिवृत्त

ऊना,सुशील पंडित: सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी नीलम कुमारी आज (सोमवार)...

Punjab University चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, अंकित बिढान बने अध्यक्ष, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में हुए छात्र संघ चुनाव में ABVP के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अंकित बिढान ने जीत हासिल...

नेपाल हादसे के हाइड्रो प्रोजेक्ट में फँसे ऊना के सुखविंदर के परिजन परेशान

भारत सरकार से गुहार जल्द रेस्क्यू किए जाने की मांग  ऊना,सुशील पंडित: नेपाल में चीन बॉर्डर पर ग्लेशियर से बनी कृत्रिम...

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

ऊना,सुशील पंडित: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता 2 और 3 सितंबर को ऊना जिले के प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल 2 सितंबर को...

आठ महीनों में 85,000 से अधिक बच्चे छतबीड़ चिड़ियाघर देखने पहुंचे

चंडीगढ़: महिंद्रा चौधरी जूलॉजिकल पार्क, जिसे आमतौर पर छतबीड़ चिड़ियाघर के नाम से जाना जाता है, में वन्यजीवों की...