Himachal Govt
Nationalपटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से 5 की मौत, दर्जनों झुलसे; 7...

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से 5 की मौत, दर्जनों झुलसे; 7 घर गिरे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कौशांबीः उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पिपरी पुलिस स्टेशन इलाके के महमूदपुर में पटाखे की एक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। पटाखों के धमाके इतने शक्तिशाली थे कि आसपास के कई घर भी जमींदोज हो गए। कई लोगों के दबे होने की सूचना मिल रही है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया है। गंभीर हालत में एक महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां वहां पहुंचीं और फायरकर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग पूरी तरह से बुझने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

फिलहाल पांच लोगों के मरने और 22 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। इस घटन से से 100 मीटर के दायरे में बने आसपास के 7 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से 3 जमींदोज हो गए। यहां से मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन दो किमी है। पुलिस, एयरफोर्स, NDRF और SDRF के 200 जवान रेस्क्यू में जुटे हैं। वहीं 10 बुलडोजर से मलबा हटाया जा रहा है। पुलिस को शक है कि मलबे के नीचे कुछ लोग दबे हो सकते हैं। ऐसे में मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। धमाके की आवाज 2 किमी दूर तक सुनाई दी। कुछ ही देर में धुएं का गुबार चारों तरफ छा गया। विस्फोट के बाद पटाखों के चलते लगातार धमाके होते रहे। ग्रामीण झुलसे लोगों को चारपाई पर ले जाते दिखे।

विस्फोट की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मकान की तीसरी मंजिल में 8 फीट का छेद हो गया। एक मंजिला फैक्ट्री 800 वर्गफीट में बनी थी। मालिक का नाम आदिल है। पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री के बगल में नई बस्ती बस रही थी। स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के प्राचार्य एके वर्मा ने बताया- अस्पताल में 7 लोग लाए गए थे, जिनमें 2 मृतक और 5 घायल हैं। घायलों को तुरंत इलाज दिया गया। अस्पताल का पूरा ध्यान घायलों की जान बचाने और उन्हें बेहतर इलाज देने पर है। एक मरीज की हालत काफी गंभीर है। उसे सिर में चोट लगी है और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। वह फिलहाल वेंटिलेटर पर है और उसका इलाज किया जा रहा है। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। विस्फोटक के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने आपातकालीन संचालन केंद्र का किया औचक निरीक्षण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एकीकृत कमांड...

हरियाणा के राज्यपाल ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने...

पेहोवा विधानसभा में लोहे के 91 बिजली पोल जनवरी 2027 तक बदले जाएंगे: Anil Vij

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा...

Punjab News: Civil Hospital में महिला की मौत पर पति से कर्मियों ने लिए 5 हजार रुपए, देखें वीडियो

लुधियानाः सिविल अस्पताल अक्सर चर्चा में रहता है। वहीं...

आदमपुर-नलवा में नहरों के लिए तय रोटेशन के अनुसार मिल रहा सिंचाई का पानी : श्रुति चौधरी

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति...

CM Sukhu ने आपातकालीन संचालन केंद्र का किया औचक निरीक्षण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का औचक...

हरियाणा के राज्यपाल ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति,...

पेहोवा विधानसभा में लोहे के 91 बिजली पोल जनवरी 2027 तक बदले जाएंगे: Anil Vij

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी लोहे के पोल अर्थात् ट्यूबलर पोल और चैनल...

Punjab News: Civil Hospital में महिला की मौत पर पति से कर्मियों ने लिए 5 हजार रुपए, देखें वीडियो

लुधियानाः सिविल अस्पताल अक्सर चर्चा में रहता है। वहीं एक बार दर्जा चार के कर्मियों को लेकर अस्पताल फिर...