मोहालीः पंजाब में पिछले कुछ समय से लगातार धमकी भरे ई-मेल आ रहे है। वहीं आज फिर आए ई-मेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान और मोहाली स्थित पीसीए क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा ई-मेल सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। यह मेल आज सुबह आई है। यह मेल मुख्यमंत्री आफिस की मेल पर भी गई हुई।

सुबह दस बजकर 20 मिनट के करीब आई मेल में कहा गया है कि 13 सितंबर तक पीसीए स्टेडियम में कोई भी क्रिकेट मैच देखने न जाए। यह खेल हिदुओं का है। वहां पर आईफोन एंड्रायड बम चलेगा। याद रहे कि वहां पर कल ही पंजाब सरकार द्वारा आईपीएल की तर्ज पर आयोजित शेरे पंजाब क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ है।
धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की टीमें अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। मुख्यमंत्री से जुड़े स्थानों और PCA क्रिकेट स्टेडियम में भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा टीमों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब पंजाब में इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी मुख्यमंत्री और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को लेकर धमकी भरे संदेश सामने आते रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी भेजने के पीछे कौन है।