Himachal Govt
LudhianaPunjab News: घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर 46 सेकेंड में चोर...

Punjab News: घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर 46 सेकेंड में चोर फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। ताजा मामला जनकपुरी इलाके की गली नंबर 7 से सामने आया है, जहां चोर युवक की बाइक चोरी करके फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने बाइक स्टार्ट नहीं की, बल्कि उसे पैदल ही गली से बाहर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी दिखाई दे रहे हैं।

इनमें से एक ने चेहरा कपड़े से ढका हुआ था, जबकि दूसरे का चेहरा साफ नजर आ रहा है। वहीं बाइक मालिक कमल ने बताया कि वह एक बीमा कंपनी में काम करता है। रोजाना की तरह उसने रात को बाइक घर के बाहर पार्क की थी। सुबह उठकर देखा तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी जब बाइक का पता नहीं चला तो उसने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की।

सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि 3:40 बजे दो युवक बाइक चोरी करने पहुंचे थे। दोनों ने किसी मास्टर चाबी की मदद से बाइक का लॉक खोला। इसके बाद बाइक स्टार्ट किए बिना ही उसे पैदल लेकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात करीब 46 सेकेंड में अंजाम दी गई। कमल ने बताया कि दोनों युवक इससे पहले कभी इलाके में दिखाई नहीं दिए थे। कमल के मुताबिक, चोरी हुई बाइक हीरो स्प्लेंडर की 2019 मॉडल है। उसने मामले की शिकायत पुलिस चौकी जनकपुरी में दर्ज करवा दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College के विद्यार्थियों ने किया Kalsi Metal Workers Private Limited का दौरा

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के इलेक्ट्रिल इंजीनियरिंग...

वन विभाग टीम का एक्शन, पेड़ काटता आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर खंड के जौनपुर बीट C-232 में वन...

Punjab News: कांग्रेस पार्षद के चाचा को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, हालत गंभीर, देखें वीडियो

गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां में गोलियां चलने की घटना सामने...

‘मेरा बेटा आतंकवादी नहीं है’, Toxic फेम यश की मां ने डायरेक्टर को दिया मुंहतोड़ जवाब

मनोरंजन: साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों सुर्खियों में बने...

Meharchand Polytechnic College के विद्यार्थियों ने किया Kalsi Metal Workers Private Limited का दौरा

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के इलेक्ट्रिल इंजीनियरिंग विभाग के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने कलसी मेटल वर्कस...

वन विभाग टीम का एक्शन, पेड़ काटता आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर खंड के जौनपुर बीट C-232 में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से पेड़ काटने के...

Jalandhar News: क्या Rahul Gandhi के दौरे पर कांग्रेस में नहीं दिखेंगी एकजुटता, MP Channi के बयान ने मचाई हलचल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में कांग्रेस में गुटबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में रखड़ पुनियां...

Punjab News: कांग्रेस पार्षद के चाचा को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, हालत गंभीर, देखें वीडियो

गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। दरअसल, इलाके में उस समय दहशत का माहौल...