हमीरपुरः जनपद के राठ कस्बे में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में सोमवार को आग लग गई। इस घटना में लगभग 21 इलेक्ट्रिक स्कूटी और ई-रिक्शा सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि सूचना देने के करीब 50 मिनट बाद दमकल यूनिट मौके पर पहुंची। तबतक शोरूम जलकर खाक हो गया। राठ कस्बे के रामलीला मैदान के पास सिद्धांत दीप चौबे का इलेक्ट्रिक स्कूटी और ई-रिक्शा का शोरूम है।
Electric Scooter Showroom में भी/ष/ण आ/ग लगने से 21 वाहन ज/लक/र खा/क#ElectricScooter #ShowroomFire #FireIncident #BreakingNews #ViralVideo pic.twitter.com/yTUQDa13il
— Encounter Newspaper (@encounter_md) August 31, 2026
सिद्धांत ने बताया कि सोमवार की सुबह उनके शोरूम में आग लग गई। आग से शोरूम में रखी इलेक्ट्रिक स्कूटी और ई-रिक्शा धू-धूकर जलने लगे। दुकान के बाहर धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो धुएं के साथ लपटें निकल रही थीं। स्थानीय लोगों द्वारा थाने में मौजूद रहने वाली दमकल यूनिट को सूचना दी जा चुकी थी। लेकिन सूचना देने के 50 मिनट बाद यूनिट मौके पर पहुंची। उस पर भी उसकी मशीन का प्रेशर बनने में 15 मिनट लग गए।
तब तक आसपास के लोगों की मदद से ही आग बुझाने की कोशिश की जाती रही, लेकिन काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग लगने के दौरान पड़ोसियों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक शोरूम के अंदर रखे सभी वाहन जल चुके थे। सिद्धांत दीप चौबे ने फायर ब्रिगेड पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कई बार फोन करने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच सकी। राठ कोतवाली के सब इंस्पेक्टर संगम लाल ने बताया कि आग बुझा दी गई है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।