हमीरपुरः सिकंदरपुरा मोहल्ले में घर के अंदर रखी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में अचानक ब्लास्ट हो गया। बैटरी फटते ही स्कूटी में आग लग गई और पास खड़ी बाइक भी जल गई। धुएं और आग की लपटों से घर में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में खड़ी मोटरसाइकिल और गृहस्थी का सामान जल गया। घटना के समय घर का मालिक परिवार सहित अपने गांव गया हुआ था।
4 माह पहले खरीदी Electric Scooter की फ/टी बै/ट/री, Bike और सामान भी ज/लक/र रा/ख#ElectricScooter #BatteryBlast #ScooterFire #FireIncident #BreakingNews pic.twitter.com/KeHtwbS6rQ
— Encounter Newspaper (@encounter_md) August 31, 2026
इस दौरान पड़ोसियों ने आग की लपटें देखकर मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक स्कूटी, बाइक और घर का कुछ सामान जलकर राख हो चुका था। राठ कस्बे के सिकंदरपुरा निवासी दीपक कुमार पुत्र श्रीराम ने को जानकारी देते हुए बताया कि वह परिवार के साथ पैतृक गांव गया हुआ था। उनके घर में इलेक्ट्रिक स्कूटी और मोटरसाइकिल खड़ी थी।
दीपक कुमार के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण रात अचानक उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी में विस्फोट हो गया और आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बगल में खड़ी उनकी मोटरसाइकिल भी पूरी तरह जल गई। घर में रखा कुछ गृहस्थी का सामान भी आग की चपेट में आ गया। दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने यह स्कूटी 4 महीने पहले 85 हजार रुपये में खरीदी थी और यह एक साल की गारंटी में थी। उन्होंने स्कूटी बेचने वाले विक्रेता के खिलाफ शिकायत करने की बात कही है।