Himachal Govt
Nationalभीषण हादसाः तेज रफ्तार Thar पलटने से 4 दोस्तों की मौत, गाड़ी...

भीषण हादसाः तेज रफ्तार Thar पलटने से 4 दोस्तों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हापुड़ः उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बदायूं से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। हादसे की चपेट में आने से कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक को हल्की चोट लगी है। हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवक बदायूं जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे। मृतकों में 26 साल के जोगिंदर, 25 साल के सुखबीर, 20 साल के जसवंत और 20 साल के रवि शामिल हैं। वहीं हादसे में घायल हुआ 17 साल का विष्णु भी बदायूं के पालपुर गांव का ही रहने वाला है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर देर रात लगभग 12 बजे हुई। बदायूं से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार थार गाड़ी (नंबर DL 8C BL 9822) चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। अनियंत्रित होते ही गाड़ी एक्सप्रेसवे पर कई बार पलटी खाकर सड़क किनारे गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांचों लोग अंदर ही फंस गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आपातकालीन सेवा 112 और सिंभावली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे सभी पांचों व्यक्तियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी सिखेड़ा भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं 17 वर्षीय विष्णु की किस्मत अच्छी थी और उसे मामूली चोटें आई हैं।

हादसे के बाद पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इसके बाद सड़क पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को क्रेन की मदद से हटवाकर रास्ता साफ कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कानूनी जांच कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

झाड़ियों में मिला नाबालिग लड़की का शव, बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप

ग्वालियरः कंपू थाना क्षेत्र में कैंसर पहाड़िया मार्ग पर मंगलवार...

America-Iran में फिर बढ़ा तनाव, Donald Trump ने खार्ग आईलैंड को तबाह करने के किया दावा

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान में तनाव खत्म होने...

Punjab University में चुनाव को लेकर छात्रों का हंगामा, टांगे मारकर खोला लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों में भारी उत्साह है। पीयू प्रशासन की तरफ...

झाड़ियों में मिला नाबालिग लड़की का शव, बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप

ग्वालियरः कंपू थाना क्षेत्र में कैंसर पहाड़िया मार्ग पर मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक 17 साल की लड़की का शव...

America-Iran में फिर बढ़ा तनाव, Donald Trump ने खार्ग आईलैंड को तबाह करने के किया दावा

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान में तनाव खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर...

Punjab का ग्रीफ जवान शहीद, खाई में ट्रक गिरने से हादसा, 3 साल पहले हुआ था भर्ती

बच्चे के जन्म से पहले छीन गया पिता का साया पठानकोटः लेह से श्रीनगर की ओर आ रहे सेना के...