Himachal Govt
PathankotPunjab का ग्रीफ जवान शहीद, खाई में ट्रक गिरने से हादसा, 3...

Punjab का ग्रीफ जवान शहीद, खाई में ट्रक गिरने से हादसा, 3 साल पहले हुआ था भर्ती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बच्चे के जन्म से पहले छीन गया पिता का साया

पठानकोटः लेह से श्रीनगर की ओर आ रहे सेना के सामान से लदा ट्रक खाई में गिर गया। इस हादसे में पठानकोट का जवान शहीद हो गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय ग्रीफ जवान विशाल सिंह पठानिया पुत्र महिंदर सिंह पठानिया निवासी गांव फंगतौली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विशाल लेह से श्रीनगर की ओर ट्रक में सेना का सामान लेकर जा रहा था। रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में मौजूद दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में उसके साथ ड्यूटी पर तैनात एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार विशाल परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी पत्नी 9 माह की गर्भवती है। बच्चे के जन्म से पहले ही परिवार ने अपना सहारा खो दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि विशाल करीब 3 वर्ष पहले जीआरईएफ (जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स) में भर्ती हुआ था और चालक के रूप में सेवाएं दे रहा था। उसके पिता महिंदर सिंह पठानिया भी ग्रीफ में तैनात रह चुके हैं। विशाल परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए पूरी मेहनत से नौकरी कर रहा था। विशाल की मौत की खबर मिलते ही फंगतौली में मातम छा गया। जिस घर में बच्चे के जन्म को लेकर खुशियां आने वाली थीं वहां अब शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार विशाल पत्नी और परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहा था। अब उसकी पत्नी के सामने गर्भावस्था के अंतिम दौर में पति को खोने के साथ परिवार की जिम्मेदारी भी आ गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

First Military Literature Festival: युवाओं तक राष्ट्रवाद का संदेश पहुंचाना उद्देश्यः लेफ्टिनेंट शेरगिल, देखें वीडियो

अमृतसरः खालसा यूनिवर्सिटी में पहला मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित...

Electric Scooter Showroom में भीषण आग लगने से 21 वाहन जलकर खाक, देखें वीडियो

हमीरपुरः जनपद के राठ कस्बे में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी...

करनाल नहर की झाल में फंसा मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

करनालः इंद्री में पश्चिमी यमुना नहर की झाल में...

4 माह पहले खरीदी Electric Scooter की फटी बैटरी, Bike और सामान भी जलकर राख, देखें वीडियो

हमीरपुरः सिकंदरपुरा मोहल्ले में घर के अंदर रखी इलेक्ट्रिक...

Bus Stand के पास हुए शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

कुल्लूः हिमाचल में कुल्लू के बस स्टैंड के पास...

First Military Literature Festival: युवाओं तक राष्ट्रवाद का संदेश पहुंचाना उद्देश्यः लेफ्टिनेंट शेरगिल, देखें वीडियो

अमृतसरः खालसा यूनिवर्सिटी में पहला मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित किया गया। मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल एसोसिएशन के चेयरमैन और रिटायर्ड...

Electric Scooter Showroom में भीषण आग लगने से 21 वाहन जलकर खाक, देखें वीडियो

हमीरपुरः जनपद के राठ कस्बे में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में सोमवार को आग लग गई। इस घटना में...

करनाल नहर की झाल में फंसा मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

करनालः इंद्री में पश्चिमी यमुना नहर की झाल में सोमवार को एक युवक का शव फंसा मिला है। शव...

4 माह पहले खरीदी Electric Scooter की फटी बैटरी, Bike और सामान भी जलकर राख, देखें वीडियो

हमीरपुरः सिकंदरपुरा मोहल्ले में घर के अंदर रखी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में अचानक ब्लास्ट हो गया। बैटरी फटते...