ऋषिकेशः मालाकुंती के पास डंपर और एक कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण वाहन में सवार पांच लोग कार के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ब्यासी की टीम मौके के लिए रवाना हुई।
View this post on Instagram
एसडीआरएफ ब्यासी से मुख्य आरक्षी मोहन सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक डंपर और कार शामिल थी। टक्कर के बाद कार में सवार पांच लोग वाहन के अंदर फंस गए थे। जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष समेत 4 लोग शामिल थे। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। तकनीकी उपकरणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।