Himachal Govt
MohaliPunjab News: इलाके में चली गोलियां, युवक-युवती घायल, देखें वीडियो

Punjab News: इलाके में चली गोलियां, युवक-युवती घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः फेज-1 थाना क्षेत्र के अधीन मोहाली गांव में देर रात युवक और युवती पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। देर रात करीब साढ़े 10 बजे की यह घटना हुआ है। शुरुआती तौर पर दोनों पर फायरिंग किए जाने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोल बरामद किए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान 18 वर्षीय सलमान और युवती की पहचान सुमन के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, वारदात के पीछे नशा तस्करी को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हमले की असली वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा। फेज-1 निवासी रिजवान ने बताया कि घायल सलमान उसका छोटा भाई है। वह 3बी2 स्थित स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। रिजवान के मुताबिक, सलमान और सुमन दोस्त हैं। सुमन भी मोहाली गांव में ही रहती है। रिजवान ने बताया कि कुछ लोगों ने दोनों को बुलाया था। इसके बाद उन पर हमला कर दिया गया। घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

वारदात की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थाना फेज-1 एसएचओ सुखवीर सिंह ने कहा कि अब तक की जांच में मामला नशा तस्करी से जुड़े विवाद का सामने आ रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए जांच जारी है। उन्होंने बताया कि गोली चलने जैसी कोई बात अभी तक सामने नहीं आई है। युवक के कंधे पर घाव मिला है, जबकि युवती के पेट में चोट लगी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों पर किसी धारदार हथियार से वार किए जाने की आशंका है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

झाड़ियों में मिला नाबालिग लड़की का शव, बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप

ग्वालियरः कंपू थाना क्षेत्र में कैंसर पहाड़िया मार्ग पर मंगलवार...

America-Iran में फिर बढ़ा तनाव, Donald Trump ने खार्ग आईलैंड को तबाह करने के किया दावा

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान में तनाव खत्म होने...

Punjab University में चुनाव को लेकर छात्रों का हंगामा, टांगे मारकर खोला लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों में भारी उत्साह है। पीयू प्रशासन की तरफ...

झाड़ियों में मिला नाबालिग लड़की का शव, बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप

ग्वालियरः कंपू थाना क्षेत्र में कैंसर पहाड़िया मार्ग पर मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक 17 साल की लड़की का शव...

America-Iran में फिर बढ़ा तनाव, Donald Trump ने खार्ग आईलैंड को तबाह करने के किया दावा

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान में तनाव खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर...

Punjab का ग्रीफ जवान शहीद, खाई में ट्रक गिरने से हादसा, 3 साल पहले हुआ था भर्ती

बच्चे के जन्म से पहले छीन गया पिता का साया पठानकोटः लेह से श्रीनगर की ओर आ रहे सेना के...