Himachal Govt
JalandharJalandhar News: प्लाट से 26 वर्षीय नौजवान का शव बरामद, हत्या की...

Jalandhar News: प्लाट से 26 वर्षीय नौजवान का शव बरामद, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

3 दिन पहले अस्पताल में मिली थी छुट्टी

जालंधर, ENS: न्यू रत्न नगर में प्लाट से शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई है। मृतक संदीप अभी कुंवारा था। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना बस्ती बावा खेल थाने की पुलिस को दी। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। लोगों का कहना हैकि मृतक का किसी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आज उसका शव प्लाट में पड़ा मिला।

मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें 112 पर फोन के जरिए प्लाट में शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने टीम के साथ मिलकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।जांच में सामने आया है कि यह प्लाट किसी जमीनदार का है। आसपास के लोगों से की गई पूछताछ में पता चला है कि 3 दिन पहले ही अस्पताल में छुट्टी मिलने पर मृतक घर पहुंचा था।

लोगों का कहना है कि मृतक शराब का सेवन करने का आदी था। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना हैकि झगड़े के मामले को लेकर जांच की जा रही है। हालांकि माथे पर मिले चोट के निशान को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि हो सकता है पत्थर पर गिरने से चोट के निशान पड़ गए हो। जांच अधिकारी ने कहाकि जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना को लेकर मृतक की मां से भी बात हुई है। परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर हत्या की आशंका को लेकर थाना प्रभारी ने कहाकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही असल खुलासा हो पाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: शेड में सो रहा था परिवार, घर से 50 हजार और फोन लेकर चोर फरार

जालंधर, ENS: फिल्लौर में घर से नगदी और फोन...

Jalandhar News: शराब ठेके पर सेल्समैन से नगदी और फोन छीनकर लुटेरे फरार

जालंधर, ENS: देहात में शराब के ठेके पर कर्मी...

दुधिया पर लगे दूध के डिब्बे में थूकने के आरोप, लोगों में भारी रोष, देखें वीडियो

रुद्रपुरः उतराखंड के रुद्रपुर शहर में दूध के डिब्बे...

सज्जन सिंह मामले में Nitin Nabin ने 3 BJP नेताओं को लगाई फटकार

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Punjab News: हड़ताल पर गए 2564 कर्मचारियों पर सरकार का एक्शन

मोहालीः पंजाब में 27 अगस्त को हड़ताल करने वाले...

Jalandhar News: शेड में सो रहा था परिवार, घर से 50 हजार और फोन लेकर चोर फरार

जालंधर, ENS: फिल्लौर में घर से नगदी और फोन लेकर चोर फरार हो गए। दरअसल देर रात चोर घर...

Jalandhar News: शराब ठेके पर सेल्समैन से नगदी और फोन छीनकर लुटेरे फरार

जालंधर, ENS: देहात में शराब के ठेके पर कर्मी से लूट की घटना सामने आई है। जहां नूरमहल के...

दुधिया पर लगे दूध के डिब्बे में थूकने के आरोप, लोगों में भारी रोष, देखें वीडियो

रुद्रपुरः उतराखंड के रुद्रपुर शहर में दूध के डिब्बे में दुधिया द्वारा थूकने के आरोप लगे है। दरअसल, रविंद्र...

सज्जन सिंह मामले में Nitin Nabin ने 3 BJP नेताओं को लगाई फटकार

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की आज पार्टी नेताओं के साथ बैठक जारी है।...