Himachal Govt
Haryana Govt24 से 27 अगस्त तक हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित की गई...

24 से 27 अगस्त तक हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित की गई प्रदर्शनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से अभिलेखागार विभाग, हरियाणा द्वारा सिविल सचिवालय, सेक्टर-1, चंडीगढ़ में 24 से 27 अगस्त तक ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महत्वपूर्ण एवं दुर्लभ ऐतिहासिक दस्तावेजों, अभिलेखों तथा अन्य सामग्री को प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान, त्याग एवं बलिदान की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवा पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से रूबरू कराना रहा। दुर्लभ अभिलेखों एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों के माध्यम से आगंतुकों को स्वतंत्रता आंदोलन की महत्वपूर्ण घटनाओं और उस दौर की परिस्थितियों की जानकारी दी गई।

महिला स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भी किया प्रदर्शित

प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को भी विशेष रूप से रेखांकित किया गया। अनेक वीरांगनाओं ने अदम्य साहस, त्याग एवं बलिदान के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके योगदान से संबंधित ऐतिहासिक अभिलेख एवं दस्तावेज भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए।

हरियाणा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की भी झलक

प्रदर्शनी में हरियाणा के इतिहास तथा प्रदेश की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत से संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेखों को भी प्रदर्शित किया गया। इस दौरान मनोज सिंधु, मिनाक्षी अभिलेखपाल, अभिलेखागार विभाग, ने आगंतुकों को प्रदर्शित अभिलेखों एवं दस्तावेजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं से रूबरू करवाया। उन्होंने प्रदर्शनी में रखे ऐतिहासिक दस्तावेजों के महत्व की जानकारी देते हुए आगंतुकों को स्वतंत्रता आंदोलन तथा हरियाणा की ऐतिहासिक विरासत से अवगत कराया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Haryana News: सुनार की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

कार सवारों को देखकर मौके से भागे चोर पंचकूलाः पिंजौर-नालागढ़...

एलपीयू के छात्र निखिलन जे.एम. दुनिया की सबसे बड़ी ग्लोबल में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने वैश्विक स्तर...

Nepal में आई बाढ़ में आखिर कितने भारतीय सुरक्षित? MEA ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: नेपाल में आई भयंकर बाढ़ के बीच...

ब्रेक फेल होने पर 60 यात्रियों से भरी बस पहाड़ी से टक्कराई, मची चीख-पुकार

कुल्लूः पंजाब के पड़ोसी राज्य हिमाचल में रक्षा बंधन...

Punjab News: SC कमीशन के चेयरमैन जसवीर गढ़ी ने दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब के अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर...

Haryana News: सुनार की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

कार सवारों को देखकर मौके से भागे चोर पंचकूलाः पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थित गांव लोहागढ़ में वर्मा ज्वैलर नामक सुनार...

एलपीयू के छात्र निखिलन जे.एम. दुनिया की सबसे बड़ी ग्लोबल में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने वैश्विक स्तर पर प्रतियोगिता प्रतिभाओं को निखारने की अपनी परंपरा में एक...

Nepal में आई बाढ़ में आखिर कितने भारतीय सुरक्षित? MEA ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: नेपाल में आई भयंकर बाढ़ के बीच में अब विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान दिया है। विदेश...

ब्रेक फेल होने पर 60 यात्रियों से भरी बस पहाड़ी से टक्कराई, मची चीख-पुकार

कुल्लूः पंजाब के पड़ोसी राज्य हिमाचल में रक्षा बंधन के दिन 60 सवारियों से भरी यात्रा बस हादसे की...