नई दिल्लीः होटल बुकिंग को लेकर आधार कॉपी देने के लिए कई बार काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, होटल में चेक इन करते वक्त पहचान पत्र बेहद जरूरी होता है। कई बार जब आप होटल पहुंचते हैं तो आपके आधार की फोटो कॉपी मांगी जाती है, लेकिन आपके पास फोटो कॉपी नहीं होती है और फोटो कॉपी कराने का साधन भी नहीं होता है।
अब होटल चेक इन के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। होटल में भी अब रूम बुक करने के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है, यानी अब डिजिटल वेरिफिकेशन के जरिए आपकी पहचान वेरिफाइ की जा सकती है। वेरिफिकेशन की नई व्यवस्था में ग्राहक की पहचान जांचने के लिए डिजिटल तरीके अपनाए जा सकते हैं। इसके लिए QR कोड और OTP बेस ऐप की प्रक्रिया हो सकती है।
इस व्यवस्था के जरिए पहचान वेरिफाई करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। वहीं दस्तावेज की फोटो कॉपी जमा करने की जरूरत भी कम हो सकती है। इस वजह से डिजिटल वेरिफिकेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। UIDAI पहचान वेरिफाइ की प्रक्रिया को आसान बनाने और डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है। होटल चेक इन में डिजिटल प्रक्रिया से प्राइवेसी भी सुरक्षित रहेगी। इससे आपकी निजी जानकारी ज्यादा सुरक्षित रहने की उम्मीद है। वहीं होटल में चेक इन का काम आसान हो सकता है।