शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रक्षा बन्धन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि रक्षा बन्धन का त्योहार समाज में आपसी भाई-चारे को बढ़ाने के साथ-साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पर्व भाई-बहन के बीच प्यार, स्नेह और परस्पर विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सद्भाव और एकता की भावना को बढ़ावा देता है। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने का भी अवसर है।
भाई-बहन के अटूट रिश्ते के महत्व को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने रक्षा बंधन के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां व समृद्धि लेकर आएगा।