पूर्व सरपंच पर लगे हमले के आरोप
फिरोजपुरः जिला फिरोजपुर के कस्बा ममदोट मेन बाजार में हलवाई की दुकान पर दुकान के अंदर तोड़फोड़ हुई। दुकान पर हुई गुंडागर्दी के पूर्व सरपंच पर आरोप लगे है। पीड़ित युवक के अनुसार वह गांव जामा रखाईयां के रहने वाला हैं। बताया जा रहा है कि उसकी पूर्व सरपंच के साथ पुरानी रंजिश के चलते गुंडागर्दी करने के आरोप लगे हैं।
पीड़ित के अनुसार वह हलवाई की दुकान पर काम करता है और बीते दिनों पूर्व सरपंच द्वारा अपने साथ कुछ साथी लाकर उसकी दुकान पर युवक पर हमला किया गया और जब उसका पिता बाजार में था और जब उसका पिता अपने बेटे को छुड़ाने के लिए आया तो आरोपियों द्वारा गुंडागर्दी की गई और दुकान के अंदर घुसकर दुकान का सारा सामान बिखेर दिया और बाप-बेटे की बुरी तरह पिटाई की गई।
परिवार का कहना है कि उन्होंने पूर्व सरपंच के खिलाफ आरटीआई एक्ट के तहत गांव के ग्रांटों का हिसाब-किताब मांगा था, जिस पर पूर्व सरपंच उनसे रंजिश रखता था और पूर्व सरपंच द्वारा कुछ दिन पहले पीड़ित बाप-बेटे का मामला भी दर्ज करवाया गया था। बाप-बेटे को जख्मी हालत में ममदोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मौके पर ही घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वहीं परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।