Himachal Govt
MohaliPunjab News: आधा दर्जन हमलावारों ने किया युवक पर हमला, कटी दोनों...

Punjab News: आधा दर्जन हमलावारों ने किया युवक पर हमला, कटी दोनों उंगलियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः डेराबस्सी में एसएस जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास युवक पर हमला किया गया। घायल की पहचान आदिल (18) के रूप में हुई है, जो रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करता है। हमले में उसके दोनों हाथों की उंगलियां कट गईं और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात आदिल पर करीब आधा दर्जन बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उसके सिर और दोनों हाथों पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल आदिल मौके पर ही गिर गया। आसपास के दुकानदारों ने उसे तुरंत डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

आदिल के चाचा आमिर खान ने बताया कि डेराबस्सी सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से आदिल को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। फिलहाल उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पुलिस हमले के पीछे की वजह का भी पता लगाने में जुटी है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Confirmed: इसदिन लांच होगा iPhone 18 Pro, जानें Date और Time

नई दिल्लीः Apple ने अपने सबसे बड़े लॉन्च इवेंट...

Punjab News: हड़ताल पर बैठे कर्मियों को CM Mann की सख्त चेतावनी

जालंधर, ENS: पंजाब के करीब तीन लाख कर्मचारी विभिन्न...

CM Devendra Fadnavis ने शुरु किया Operation 1930, कार्यक्रम में शामिल हुए ये स्टार्स, देखें वीडियो

समय रैना को किया गया सम्मानित मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के...

Punjab News: कमेटी के पैसों को लेकर विवाद, 2 पक्षों में झड़प, एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

फिरोजपुरः सोकड़ नहर में प्रवासी मजदूरों द्वारा गुंडागर्दी का...

Confirmed: इसदिन लांच होगा iPhone 18 Pro, जानें Date और Time

नई दिल्लीः Apple ने अपने सबसे बड़े लॉन्च इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी का एप्पल...

Punjab News: हड़ताल पर बैठे कर्मियों को CM Mann की सख्त चेतावनी

जालंधर, ENS: पंजाब के करीब तीन लाख कर्मचारी विभिन्न मांगों के समर्थन में आज हड़ताल पर चले गए हैं।...

कार से 12.50 लाख रुपए कैश और सोने के सिक्के चोरी मामले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः कार से 12.50 लाख रुपए कैश और सोने के सिक्के चोरी करने के मामले में पुलिस ने गर्लफ्रेंड...

CM Devendra Fadnavis ने शुरु किया Operation 1930, कार्यक्रम में शामिल हुए ये स्टार्स, देखें वीडियो

समय रैना को किया गया सम्मानित मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के द्वारा साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए बड़े पैमाने...