Himachal Govt
GurdaspurPunjab News: त्योहारों के मद्देनजर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी,देखें वीडियो

Punjab News: त्योहारों के मद्देनजर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी,देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मिठाई और दूध-पनीर के सैंपल भरे

गुरदासपुर: त्योहारों के सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में फूड सेफ्टी कमिश्नर डॉ. जीएस पन्नू की अगुवाई में विभाग की टीम ने विभिन्न इलाकों में मिठाई, खोया, दूध और पनीर की दुकानों पर छापेमारी कर जांच की। इस दौरान संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।

डॉ. जीएस पन्नू ने बताया कि त्योहारों के दौरान कुछ दुकानदार अधिक मुनाफे के लालच में घटिया गुणवत्ता वाले खोए, दूध और अन्य सामग्री का इस्तेमाल कर मिठाइयां तैयार करते हैं, जो लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। इसे देखते हुए विभाग की टीमें पिछले कई दिनों से लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर मिठाई की दुकानों, डेयरियों और खोया तैयार करने वाले कारोबारियों की जांच कर रही हैं। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि थोड़े से मुनाफे के लिए लोगों की सेहत से खिलवाड़ न करें और केवल अच्छी गुणवत्ता वाली मिठाइयां व खाद्य पदार्थ ही बेचें। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वाले दुकानदारों को फूड सेफ्टी लाइसेंस अनिवार्य रूप से बनवाने की हिदायत दी गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सत्कार सखियों की कड़ी मेहनत की बदौलत 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण हुआ

गोइंदवाल साहिब: राखी के त्यौहार पर पंजाब के मुख्यमंत्री...

गुरुग्राम के दौलताबाद पीएचसी को सीएचसी में किया जाएगा अपग्रेड

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

PSPCL द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी

चंडीगढ़: पंजाब के बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद...

राज्यपाल ने हिमाचल की पारंपरिक हस्तशिल्प कलाओं से जुड़े कारीगरों को दिए GI प्रमाण पत्र

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन पारंपरिक उत्पादों रणसिंघा, लकड़ी...

हरियाणा में कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान होगी अधिक सटीक और पारदर्शी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पात्र लाभार्थियों की पहचान को...

सत्कार सखियों की कड़ी मेहनत की बदौलत 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण हुआ

गोइंदवाल साहिब: राखी के त्यौहार पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 1.37 लाख ‘सत्कार सखियों’ को...

गुरुग्राम के दौलताबाद पीएचसी को सीएचसी में किया जाएगा अपग्रेड

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सभी नागरिकों को उनके...

PSPCL द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी

चंडीगढ़: पंजाब के बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज यहां कहा कि बिजली उपभोक्ता अपने बिजली बिलों...

राज्यपाल ने हिमाचल की पारंपरिक हस्तशिल्प कलाओं से जुड़े कारीगरों को दिए GI प्रमाण पत्र

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन पारंपरिक उत्पादों रणसिंघा, लकड़ी की नक्काशी और हस्तनिर्मित कालीनों को हाल ही में भौगोलिक...