Himachal Govt
LudhianaPunjab News: घर के बाहर से नई Scorpio-N लेकर चोर फरार, देखें...

Punjab News: घर के बाहर से नई Scorpio-N लेकर चोर फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के पॉश इलाके मॉडल ग्राम में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। देर रात करीब 3 बजे चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक ब्रांड न्यू स्कॉर्पियो-N (Scorpio-N) कार को अपना निशाना बनाया और उसे चोरी कर फरार हो गए। चोरी की यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आ गया है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में चोरी का पूरा तरीका साफ नजर आ रहा है।

वीडियो में दिखता है कि चोर पहले एक अन्य गाड़ी में सवार होकर वहां पहुंचते हैं। वे घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार के बिल्कुल पास आकर अपनी गाड़ी रोकते हैं। इसी दौरान किसी तरह स्कॉर्पियो गाड़ी का सिक्योरिटी हूटर (अलार्म) बजने लगता है।

हूटर बजने के बावजूद चोर घबराते नहीं हैं। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर तुरंत अपनी गाड़ी से बाहर निकलता है, स्कॉर्पियो गाड़ी का लॉक खोलता है और अंदर घुसकर सबसे पहले उसका अलार्म (हूटर) बंद कर देता है। इसके बाद वह बड़ी आसानी से नई स्कॉर्पियो लेकर वहां से फरार हो जाता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवार इन चोरों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का अंशदान

शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष...

अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अगले शैक्षणिक...

Jalandhar News: Civil Hospital में कल बंद रहेंगा कामकाज, यूनियन का ऐलान

जालंधर, ENS: स्वास्थ्य विभाग में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों...

मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का अंशदान

शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष विशाल चम्बयाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर...

अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अगले शैक्षणिक सत्र से एडमिशन फॉर्म में जाति का कॉलम खत्म करने...

दुनिया भर के हजारों छात्रों ने ‘फ्रेशमैन इंडक्शन 2026’ के साथ एलपीयू में शुरु किया नया सफर

जालंधर (Ens) : भारत और कई देशों के हजारों छात्रों ने अपनी ज़िंदगी के सबसे अहम चेप्टर में से...

Punjab News: बस स्टैंड पर पैसों को लेकर सड़क पर लड़कियों में हुई हाथापाई, राहगीर हुए परेशान, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड पर आज उस समय भारी हंगामा हो गया, जब कुछ लड़कियों के बीच पैसे...