Himachal Govt
Haryanaबुटीक शॉप में महिला का गला काटकर कत्ल, सुसाइड नोट बरामद, देखें...

बुटीक शॉप में महिला का गला काटकर कत्ल, सुसाइड नोट बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः पिंजौर में रौनक होटल के सामने गली में एक बुटीक शॉप में महिला की गला काटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान राजेंद्र कौर के रूप में हुई है। मृतक महिला रतपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है और अपना बुटीक चलाती थी। इसके साथ ही लड़कियों सिलाई भी सिखाती थी। खून से लथपथ लेडी को एक कारपेंटर राजू बाइक पर अस्पताल लेकर गया। डॉक्टरों ने ट्रीटमेंट शुरू किया, लेकिन अधिक खून बहने की वजह से बचा नहीं सके।

प्रत्यक्षदर्शी कारपेंटर का कहना है कि महिला जमीन पर लेटी हुई डायरी पर कुछ लिख रही थी। पुलिस के मुताबिक खून सनी डायरी के पन्ने पर लिखा है, मुझे मारने वाला मेरा पति है, प्लीज हेल्प। सास है और मेरी ननदें हैं प्रीति व नीतू, मेरा देवर। कारपेंटर राजू ने बताया कि वह रत्‍नपुर के सामने अग्रवाल फर्नीचर में काम करता है। एक महिला घर से झाड़ू-पोछा करके निकली थी। उसने मेरी दुकान पर आकर कहा कि ” भैया, वहां पर एक मैडम लेटी हुई है, जा कर देख लो।”

जब मैं मौके पर पहुंचा तो वहां तीन-चार लोग खड़े थे। इन लोगों ने मुझसे कहा कि इनको जल्दी हॉस्पिटल ले जाओ। तभी वहां से एक युवक बाइक से गुजर रहा था। उसे हमने रोका और उसकी बाइक पर खून से लथपथ महिला को बैठा के अस्पताल तक पहुंचाया। मैं इस महिला को नहीं जानता। घटना की सूचना मिलने के बाद पिंजौर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और इस मामले को लेकर पुलिस के द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Civil Hospital में कल बंद रहेंगा कामकाज, यूनियन का ऐलान

जालंधर, ENS: स्वास्थ्य विभाग में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों...

Boutique में महिला के कत्ल की CCTV फुटेज आई सामने

पिंजौरः अब्दुल्लापुर कॉलोनी में महिला की गला काटकर हत्या...

CM Saini ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के विजेताओं को सम्मान समारोह में किया सम्मानित

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार...

हरियाणा की खेल नीति का पूरे देश में बज रहा डंका – महिपाल ढांडा

चंडीगढ़ : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि...

Jalandhar News: नहीं रहा पुलिस का खौफ, सरेआम व्यक्ति से हथियार के बल पर लूट, देखें CCTV

जालंधर, ENS: शहर में लूटपाट और स्नेचिंग की बढ़...

Jalandhar News: Civil Hospital में कल बंद रहेंगा कामकाज, यूनियन का ऐलान

जालंधर, ENS: स्वास्थ्य विभाग में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों द्वारा कल यानी वीरवार को एकजुट होकर...

Boutique में महिला के कत्ल की CCTV फुटेज आई सामने

पिंजौरः अब्दुल्लापुर कॉलोनी में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने...

CM Saini ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के विजेताओं को सम्मान समारोह में किया सम्मानित

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं...

हरियाणा की खेल नीति का पूरे देश में बज रहा डंका – महिपाल ढांडा

चंडीगढ़ : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक ऐसे संवेदनशील व्यक्ति हैं, जिन्होंने...