Himachal Govt
Nationalअचानक सड़क धंसने से गड्ढे में समाया बाईक और पॉवर बॉक्स, देखें...

अचानक सड़क धंसने से गड्ढे में समाया बाईक और पॉवर बॉक्स, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आगरा: शहर के धूलियागंज फुव्वारा क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है। इलाके में सड़क धंसने के कारण एक बड़ा हिस्सा नीचे बैठ गया। यह हादसा करीबन देर रात 3 बजे हुआ। देखते ही देखते सड़क पर काफी बड़ा गड्ढा गहरा बन गया। इस गड्ढे की चपेट में बाइक और टोरेंट का बॉक्स भी आ गया। गनीमत यहां पर यह रही कि घटना के समय कोई भी राहगीर या फिर वाहन चलाने वाला वहां पर मौजूद नहीं था नहीं तो वहां पर जान-माल का नुकसान हो सकता था।

मौके पर पहुंची पार्षद

इस घटना की जैसे ही जानकारी पार्षद आरती शर्मा को मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं सड़क के नीचे बनी हुई गहरी और खोखली जगह देखकर आस-पास के लोग भी हैरान हो गए। पार्षद ने तत्काल नगर आयुक्त, टोरेंट और पुलिस को घटना की जानकारी दी और मौके पर संबंधित टीमों को भेजने की मांग की।

सड़क धंसने के बाद काफी गहराई तक दिखी जगह

सड़क धंसने के बाद नीचे काफी गहराई तक खाली जगह दिखाई दी। ऐसा लग रहा था कि जैसे सड़क के नीचे से जमीन ही गायब हो गई। हादसे में फंसी हुई बाइक और टोरेंट का बॉक्स से यह साफ पता चल रहा था कि सड़क में धंसाव कितना बड़ा था। सड़क धंसने के कारण अभी तक साफ नहीं हुआ है। पानी के रिसाव पाइपलाइन में लीकेज या फिर जमीन के अंदर मिट्टी के कटाव समेत कई पहलुओं को तकनीकी जांच इस मामले में जरुरी मानी जा रही है।

पानी की सप्लाई की जाए बंद

पार्षद आरती शर्मा ने यह कहा है कि सुरक्षा को देखते हुए पानी की सप्लाई तुरंत बंद कर दी जानी चाहिए। इसके अलावा नगर निगम, टोरेंट और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर सड़क के नीचे की स्थिति की भी जांच कर रही थी। साथ ही गड्ढे के आस-पास बैरिकेडिंग करवाकर रास्ते को सुरक्षित बनाया जाए। उनका यह कहना है कि बिना कारण का पता लगाया जाए और सिर्फ ऊपर से ही सड़क की मरम्मत करना समस्या का सही समाधान नहीं होगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

झील में तैरते मिले 4 लड़कियों सहित 2 लड़कों के शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

विजयपुराः कर्नाटक के विजयपुरा जिले के आदर्श नगर पुलिस...

राखी के AD के चलते ट्रोल हुई Kriti Sanon, ब्रांड ने हटाया विज्ञापन, राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर कृति सेनन इन दिनों विवादों में...

हिमाचल में खत्म हुई विद्यार्थी परिषद की भूख हड़ताल, देखें वीडियो

कार्यकर्ता मीनाक्षी राणा ने जूस पिलाकर खत्म किया आंदोलन ऊना(सुशील...

Punjab News: शोरूम के बाहर से पिकअप चोरी, देखें CCTV

होशियारपुरः भरवाई रोड पर एक पिकअप चोरी करने...

झील में तैरते मिले 4 लड़कियों सहित 2 लड़कों के शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

विजयपुराः कर्नाटक के विजयपुरा जिले के आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली भूतानाला झील में...

राखी के AD के चलते ट्रोल हुई Kriti Sanon, ब्रांड ने हटाया विज्ञापन, राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर कृति सेनन इन दिनों विवादों में घिर गई हैं। एक्ट्रेस को ब्रॉलेट ब्लाउज में रक्षाबंधन की...

हिमाचल में खत्म हुई विद्यार्थी परिषद की भूख हड़ताल, देखें वीडियो

कार्यकर्ता मीनाक्षी राणा ने जूस पिलाकर खत्म किया आंदोलन ऊना(सुशील पंडित): महाविद्यालय में पिछले 13 दिनों से चल रही विद्यार्थी...

Punjab News: शोरूम के बाहर से पिकअप चोरी, देखें CCTV

होशियारपुरः भरवाई रोड पर एक पिकअप चोरी करने का मामला सामने आया है। जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई...