Himachal Govt
Nationalभीषण हादसा : बस और ट्रक की टक्कर में पांच महिलाओं सहित...

भीषण हादसा : बस और ट्रक की टक्कर में पांच महिलाओं सहित 6 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हैदराबादः तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक निजी बस के ट्रक से टकराने से बस में सवार पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते बताया कि हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोडाड मंडल के पास हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, निजी बस में 42 यात्री सवार थे और यह बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही थी। इसी दौरान बस ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी।

हादसे में पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। कम से कम 12 अन्य घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूर्यापेट जिले के पुलिस अधीक्षक के. नरसिम्हा ने पत्रकारों को बताया कि ट्रक में औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल होने वाले भारी-भरकम पिलर लदे हुए थे।

उन्होंने बताया कि जैसे ही बस ने ट्रक को टक्कर मारी तो पिलर को सुरक्षित रखने के लिए बांधी गई चेन टूट गई और पिलर बस के दाहिने हिस्से से जा टकराए। इसके कारण बस के आगे की सीटों पर बैठे यात्रियों की जान चली गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के एक अस्पताल में ले जाया गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि बस की टक्कर से पहले ही ट्रक के सड़क के डिवाइडर से टकराने की आशंका है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: National Highway के पास प्लाट से व्यक्ति का जला शव बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट...

Punjab News: एक्शन मोड मे आया सेहत विभाग, 65 किलो चमचम जब्त

पटियालाः त्यौहारी सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग एक्शन...

परिवार के 8 लोगों को गोलियों से भूना, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल, देखें वीडियो

बिलिंग्सः अमेरिका के मोंटाना के बिलिंग्स शहर में एक...

बारिश बनी आफत, धंसा सड़क का हिस्सा, सुरक्षा को लेकर DC ने जारी की एडवाजरी, देखें वीडियो

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे इलाके गुरुग्राम में बीते दूसरे...

Jalandhar News: National Highway के पास प्लाट से व्यक्ति का जला शव बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास उसे समय दहशत का माहौल पैदा हो गया।...

Punjab News: पीने की पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पठानकोटः डलहौजी रोड स्थित मोहल्ला कुशीनगर नजदीक शनि देव मंदिर में पिछले करीब एक सप्ताह से पीने की पानी...

Punjab News: एक्शन मोड मे आया सेहत विभाग, 65 किलो चमचम जब्त

पटियालाः त्यौहारी सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग एक्शन मोड में आ गया है। सेहत विभाग द्वारा लगातार मिठाई...

परिवार के 8 लोगों को गोलियों से भूना, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल, देखें वीडियो

बिलिंग्सः अमेरिका के मोंटाना के बिलिंग्स शहर में एक परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना...