Himachal Govt
Panchkulaआवारा सांड का आतंक, उछलकर गिरी महिला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

आवारा सांड का आतंक, उछलकर गिरी महिला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः नगर परिषद कालका-पिंजौर के वार्ड नंबर-11 स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी में आवारा सांड के आतंक ने एक बुजुर्ग महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घर से किसी काम के लिए गली में निकली बुजुर्ग महिला प्रकाशो देवी पर अचानक एक आवारा सांड ने हमला कर दिया। सांड ने अपने सींगों से उन्हें उठाकर उन्हें उछाल दिया और फिर जमीन पर पटक दिया। अचानक हुए इस हमले से बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गईं। जमीन पर गिरने के कारण उनकी दाईं बाजू में फ्रैक्चर हो गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी काफी चोटें आई हैं।

घायल अवस्था में बुजुर्ग महिला किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपने घर पहुंचीं। बाद में हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सेक्टर-6 पंचकूला के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद उनकी बाजू में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। इस घटना की सबसे बड़ी बात यह है कि आवारा सांड द्वारा बुजुर्ग महिला पर किए गए हमले की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में सांड द्वारा बुजुर्ग महिला को टक्कर मारने की पूरी घटना दिखाई दे रही है। बुजुर्ग महिला की पोती नीशा ने बताया कि उनकी दादी प्रकाशो देवी घर से बाहर गली में किसी काम के लिए जा रही थीं।

इसी दौरान अचानक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें सींगों से उठाकर पटक दिया, जिससे उनकी बाजू टूट गई और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मांग है कि आवारा और खतरनाक सांडों को रिहायशी इलाकों से हटाकर सुरक्षित गौशाला अथवा निर्धारित स्थान पर रखा जाए, ताकि किसी और व्यक्ति की जान खतरे में न पड़े। फिलहाल घायल प्रकाशो देवी का सेक्टर-6 पंचकूला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, सीसीटीवी में कैद इस घटना ने एक बार फिर पिंजौर शहर में आवारा पशुओं की समस्या और उनकी रोकथाम के लिए किए जा रहे इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

गुरुग्राम में ईवी वाहनों का फ्री पंजीकरण हुआ शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने...

Harpal Cheema ने बिजली विभाग सहित विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो...

जन शिकायतों की अनदेखी पर एक्सईन को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक...

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पशुपालन विभाग में चार नवनियुक्त उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़: पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब सिविल सचिवालय में विभाग...

गुरुग्राम में ईवी वाहनों का फ्री पंजीकरण हुआ शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की नई कर छूट नीति लागू होने के साथ ही...

अनोखे अंदाज में गोरिल्ला का रूप धारण कर जिला परिषद की बैठक में पहुंचे पार्षद, देखें वीडियो

शहर के कई मुद्दों को लेकर उठाई आवाज सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में जिला परिषद की बैठक के दौरान जिला...

Harpal Cheema ने बिजली विभाग सहित विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मामलों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी...