Himachal Govt
PanchkulaHaryana News : बंद घरों को निशाना बनाते 2 चोर गिरफ्तार, गहने...

Haryana News : बंद घरों को निशाना बनाते 2 चोर गिरफ्तार, गहने सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला: जिला में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने और पुराने अनसुलझे मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशानुसार क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने सेक्टर-12ए स्थित एक कोठी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिष खान उर्फ मनीष उम्र 19 वर्ष, निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश, हाल बलटाना तथा राकेश उर्फ लम्बू उम्र 20 वर्ष, निवासी संभल उत्तर प्रदेश, हाल बलटाना के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार 21 जुलाई 2026 को पंचकूला में सेक्टर-12ए स्थित घर में रात के समय चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे गहने, कैश व अन्य सामान चोरी किया था। इस संबंध में थाना सेक्टर-14 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने इन्चार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में 23 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को सेक्टर-24 पंचकूला के पास एक्टिवा सहित काबू किया। वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी चोरी की बताई गई है, जो कि पुलिस को कुछ दिन पहले लावारिश हालात में मिली थी। यह बाइक चंडीमंदिर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक के अनुसार दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से चोरी किए गए जेवरात एवं अन्य सामान की बरामदगी, वारदात में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी तथा पंचकूला व आसपास के क्षेत्रों में इनके द्वारा की गई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी राकेश उर्फ लम्बू के खिलाफ पहले से घरों में चोरी के 5 मामले दर्ज हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पंजाब सरकार बागवानी को प्रफुल्लित करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए वचनबद्ध

चंडीगढ़: पंजाब सरकार किसानों को रिवयती खेती के साथ-साथ...

Haryana News: ट्रैफिक पुलिस ने टिप्पर इंपाउंड कर 32 हजार का काटा चालान, देखें वीडियो

पंचकूलाः ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने...

एलपीयू ने स्पेस इनोवेशन और ग्लोबल स्पेस लीडरशिप के विज़न के साथ नेशनल स्पेस डे मनाया

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने "विकसित भारत की...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को आई.टी. क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए चंडीगढ़ में नैसकॉम के प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां 'नैसकॉम (नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसिज कंपनीज)' के प्रतिनिधिमंडल के...

41वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा: डॉ. बलबीर सिंह द्वारा लोगों से नेत्रदान के नेक कार्य के लिए आगे आने की अपील

चंडीगढ़: नेत्र प्रत्यारोपण के लिए कॉर्निया की भारी कमी को दूर करने के लिए नेत्रदान करने के महत्व के...

पंजाब सरकार बागवानी को प्रफुल्लित करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए वचनबद्ध

चंडीगढ़: पंजाब सरकार किसानों को रिवयती खेती के साथ-साथ बागवानी और उच्च मूल्य वाली फसलों के लिए प्रोत्साहित कर...

Haryana News: ट्रैफिक पुलिस ने टिप्पर इंपाउंड कर 32 हजार का काटा चालान, देखें वीडियो

पंचकूलाः ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा...