Himachal Govt
InternationalInternational Airport पर खत्म हुआ एविएशन फ्यूल, मचा हड़कंप

International Airport पर खत्म हुआ एविएशन फ्यूल, मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

न्यूयॉर्कः अमेरिका में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने एविएशन इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है। यहां के एक प्रमुख एयरपोर्ट पर एविएशन फ्यूल पूरी तरह से खत्म हो गया है। हालात इतने बेकाबू हो गए हैं कि रन-वे पर खड़े विमानों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया है और हवा में उड़ रहे विमानों को तुरंत अलर्ट भेजा जा रहा है।

ये चौंकाने वाली घटना अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य स्थित चीकटोवागा शहर के बफेलो नियाग्रा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है। फ्यूल खत्म हो जाने के कारण यहां मौजूद किसी भी विमान में रिफ्यूलिंग यानी ईंधन भरने का काम पूरी तरह से ठप पड़ गया है। जो प्लेन उड़ान भरने के लिए तैयार थे, उन्हें रन-वे पर ही रोक दिया गया है। इस अप्रत्याशित संकट को देखते अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से ‘NOTAM’ जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि अमेरिका में जब भी हवाई रास्ते या एयरस्पेस में कोई असामान्य स्थिति पैदा होती है, तो पायलटों को उड़ान से पहले या हवा में सतर्क करने के लिए यह नोटिस जारी किया जाता है।

अमेरिका की कई बड़ी एयरलाइंस ने अपने पायलटों को खास निर्देश जारी किए हैं। विमानों से कहा गया है कि अगर वे बफेलो इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर जा रहे हैं या वहां लेओवर करने वाले हैं, तो वे रास्ते में पड़ने वाले किसी अन्य नजदीकी एयरपोर्ट पर उतरकर पर्याप्त मात्रा में तेल भरवा लें। जानकारी के मुताबिक, बफेलो नियाग्रा एक अपेक्षाकृत छोटा एयरपोर्ट है, जहां फ्यूल की सप्लाई किसी अंडरग्राउंड पाइपलाइन के जरिए नहीं बल्कि सीधे ट्रकों के माध्यम से की जाती है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर फ्यूल खत्म होने की असली वजह क्या है। विशेषज्ञों को आशंका है कि किसी उपकरण में बड़ी खराबी या तेल की गुणवत्ता से जुड़े किसी मुद्दे के कारण यह भारी किल्लत पैदा हुई है। फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर एयरलाइंस अपने साथ एक्स्ट्रा फ्यूल लेकर ही उड़ान भर रही हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Nirvana Club में Ring Ceremony की खुशी पर युवक ने किए हवाई फायर, मची भगदड़

लुधियानाः हंबड़ां रोड स्थित निरवाना क्लब में उस समय...

Punjab News: आर्मी इलाके से घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, मामला दर्ज, देखें वीडियो

फ़िरोज़पुरः जिले के कैंट गुरुद्वारा सारागढ़ी आर्मी इलाके में...

Punjab News: पार्किंग को लेकर ठेकेदार और वकीलों में हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियों

लुधियानाः जिले की कचहरी परिसर में पार्किंग को लेकर...

Punjab News: 6.311 किलो हेरोइन, 9 अवैध पिस्तौल सहित 5 गिरफ्तार

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और क्राइम के खिलाफ...

Jalandhar News: अकाली दल ने कांग्रेस के हुड्डा परिवार और सज्जन कुमार का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शिरोमणि अकाली दल (शहरी) के जिला प्रधान अमृतवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता हुड्डा...

Punjab News: Nirvana Club में Ring Ceremony की खुशी पर युवक ने किए हवाई फायर, मची भगदड़

लुधियानाः हंबड़ां रोड स्थित निरवाना क्लब में उस समय लोगों में भगदड़ मच गई, जब युवक द्वारा खुशी में...

Punjab News: आर्मी इलाके से घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, मामला दर्ज, देखें वीडियो

फ़िरोज़पुरः जिले के कैंट गुरुद्वारा सारागढ़ी आर्मी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक संदिग्ध व्यक्ति घायल...

Punjab News: पार्किंग को लेकर ठेकेदार और वकीलों में हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियों

लुधियानाः जिले की कचहरी परिसर में पार्किंग को लेकर वकीलों के साथ विवाद हो गया। जहां वकीलों द्वारा पार्किंग...