Himachal Govt
ChandigarhPunjab University में सासंद चन्नी की पेपर देते तस्वीर वायरल को लेकर...

Punjab University में सासंद चन्नी की पेपर देते तस्वीर वायरल को लेकर गरमाया मामला, उठी जांच की मांग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवसिर्टी में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की परीक्षा की तस्वीर वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। दरअसल, विपक्ष द्वारा परीक्षा की तस्वीर सामने आने को लेकर परीक्षा रद्द करने की मांग की जा रही है और मामले की जांच की अपील की जा रही है। हाल ही में चन्नी पीयू में एमए लोक प्रशासन की परीक्षा देने पहुंचे थे और उनकी परीक्षा कक्ष के भीतर की तस्वीर सामने आने के बाद परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जिसके बाद चंडीगढ़ के पूर्व मेयर और पंजाब विश्वविद्यालय के पूर्व सीनेट एवं सिंडिकेट के सदस्य देवेश मौदगिल ने मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन से नियमों के समान अनुपालन और जांच की मांग की है।

मौदगिल ने पंजाब विश्वविद्यालय के चांसलर सीपी राधाकृष्णन, कुलपति मीनाक्षी गोयल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को प्रकाशित तस्वीर में चन्नी परीक्षा कक्ष के भीतर परीक्षा देते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि तस्वीर किसने और किस उपकरण से खींची। उन्होंने सवाल उठाया कि जब परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैमरा, स्मार्ट वाच, ईयरफोन, टेबलेट और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित हैं, तो तस्वीर लेने वाला उपकरण परीक्षा कक्ष तक कैसे पहुंचा। उन्होंने मामले की तत्काल जांच करने की मांग की।

मौदगिल ने यह भी सवाल उठाया कि यदि चन्नी को निर्धारित परीक्षा के बजाय विशेष अवसर दिया गया था तो वह किस नियम और श्रेणी के तहत था। उन्होंने विशेष अवसर के आवेदन, कारण, संबंधित श्रेणी और सक्षम अधिकारी की मंजूरी से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। वहीं, मौदगिल ने 20 अगस्त की परीक्षा की सीसीटीवी रिकार्डिंग सुरक्षित रखने की मांग करते हुए कहा कि इससे परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने वाले लोगों और प्रतिबंधित उपकरण के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकती है। मौदगिल ने कहा कि सामान्य विद्यार्थी के पास प्रतिबंधित इलेक्ट्रानिक उपकरण मिलने पर यूएमसी के तहत कार्रवाई होती है। इसलिए चन्नी के मामले में भी नियम समान रूप से लागू होने चाहिए। उन्होंने जांच में उल्लंघन साबित होने पर यूएमसी दर्ज कर परीक्षा रद्द करने और नियमानुसार दो वर्ष के लिए परीक्षा से प्रतिबंधित करने की मांग की।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल कार शोरूम में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर राख, देखें वीडियो

बंगालः कोलकाता में एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल कार शोरूम...

3 ठिकानों पर सेहत विभाग की रेड, 2400 किलो मिलावटी खोया नष्ट, देखें वीडियो

मेरठः रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर मिठाइयों में खपाने के...

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, जल्द बिल पेश करेगी सरकार

वेलिंगटनः बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान...

एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल कार शोरूम में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर राख, देखें वीडियो

बंगालः कोलकाता में एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल कार शोरूम में आग लग गई।घटना बैंकड़ा इलाके में जेसोर रोड के...

3 ठिकानों पर सेहत विभाग की रेड, 2400 किलो मिलावटी खोया नष्ट, देखें वीडियो

मेरठः रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर मिठाइयों में खपाने के लिए तैयार किए जा रहे मिलावटी मावे को खाद्य सुरक्षा...

नेता के घर पर गिरी आकाशीय बिजली, छत पर रील बना रहे बच्चों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

गयाजीः बिहार के गयाजी जिले के वजीरगंज बाजार में जेडीयू के स्थानीय नेता के घर पर आकाशीय बिजली गिरने...

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, जल्द बिल पेश करेगी सरकार

वेलिंगटनः बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते न्यूजीलैंड सरकार सोशल मीडिया को लेकर कड़ा कदम...