Himachal Govt
Haryana Govtहरियाणा में खेल क्रांति को नई दिशा: इस दिन शुरु होगी Gaurav...

हरियाणा में खेल क्रांति को नई दिशा: इस दिन शुरु होगी Gaurav Gautam की अनूठी पहल ‘खेल-पे-चर्चा’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा को देश की खेल शक्ति के रूप में और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रदेश के खिलाड़ियों को खेल विज्ञान, वैज्ञानिक प्रशिक्षण, बेहतर पोषण, मानसिक मजबूती, चोटों से बचाव, स्वच्छ खेल और सरकार की खेल योजनाओं एवं नीतियों की व्यापक जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश के खेल एवं युवा मामले मंत्री श्री गौरव गौतम एक ऐतिहासिक राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ करने जा रहे हैं। ‘खेल-पे-चर्चा: खिलाड़ियों के संग’ नामक इस अनूठी पहल का औपचारिक आगाज 24 अगस्त 2026 को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद से होगा। इस अवसर पर प्रदेश भर के प्रमुख खिलाड़ी, प्रशिक्षक (कोच), शारीरिक शिक्षा शिक्षक, खेल विशेषज्ञ और खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एक मंच पर एकत्रित होंगे।

23 जिलों में पहुंचेगा अभियान, 50 हजार युवा खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य

मंत्री ने बताया कि ‘खेल-पे-चर्चा’ अभियान को चरणबद्ध तरीके से हरियाणा के सभी 23 जिलों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक जिले में 1,500 से 2,000 खिलाड़ियों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस प्रकार पूरे प्रदेश में लगभग 50,000 खिलाड़ियों तक सीधे पहुंचने की योजना है।

अभियान में विशेष रूप से हरियाणा की स्पोर्ट्स नर्सरियों में प्रशिक्षण ले रहे 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के उदीयमान खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के ओलंपियन, पैरालंपियन और राज्य खेल संघों के प्रतिनिधि भी इन सत्रों का हिस्सा बनेंगे, ताकि जमीनी स्तर की खेल प्रतिभाओं को सही समय पर वैज्ञानिक मार्गदर्शन मिल सके।

खेल विज्ञान, पोषण और मानसिक मजबूती पर विशेषज्ञों का सत्र

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के लिए व्यावहारिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संतुलित आहार, हाइड्रेशन, रिकवरी, सप्लीमेंट्स का सही उपयोग और सैंपल मील प्लेट के माध्यम से व्यावहारिक पोषण प्रबंधन, वार्म-अप, स्ट्रेंथ, मोबिलिटी, पावर डेवलपमेंट, डायनामिक स्ट्रेचिंग और वैज्ञानिक प्रशिक्षण तकनीकें, प्रतियोगिता का दबाव झेलने, लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास बढ़ाने, ध्यान केंद्रित करने और विजुअलाइजेशन की तकनीकें। चोटों से बचाव, प्राथमिक उपचार, कूल-डाउन, टेपिंग और रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया।

सरकारी योजनाओं की जानकारी और स्वच्छ खेल पर विशेष जोर

कई बार जानकारी के अभाव में खिलाड़ी सरकारी सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पाते। इस अभियान के माध्यम से खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ‘आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन पॉलिसी’, कैश अवॉर्ड स्कीम, स्कॉलरशिप और खेल आरक्षण नीतियों की विस्तृत जानकारी सीधे विभागीय अधिकारियों द्वारा दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त, ‘क्लीन स्पोर्ट्स’ को बढ़ावा देने के लिए नाडा के विशेषज्ञ एंटी-डोपिंग नियमों, प्रतिबंधित पदार्थों और डोप टेस्टिंग प्रक्रिया के प्रति खिलाड़ियों को जागरूक करेंगे। सत्र को रोचक बनाने के लिए एक इंटरेक्टिव ‘स्पोर्ट्स क्विज’ भी आयोजित किया जाएगा, ताकि खिलाड़ी डोपिंग से जुड़े नियमों और अपने अधिकारियों को बेहतर तरीके से समझ सकें। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

‘चैंपियंस स्टोरी’ से प्रेरणा और सीधे संवाद का अवसर

कार्यक्रम की मुख्य विशेषता ‘Champion’s Story’ सत्र रहेगा, जहां अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी अपने संघर्ष, अनुशासन और सफलता की यात्रा साझा करेंगे। युवा खिलाड़ियों को खेल मंत्री श्री गौरव गौतम और दिग्गज एथलीटों के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा, जहां वे अपने करियर और प्रशिक्षण से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे।

हरियाणा का हर खिलाड़ी केवल पदक जीतने वाला एथलीट ही न बने, बल्कि वह वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जागरूक और सशक्त भी बने। हमारा लक्ष्य राज्य की खेल प्रतिभाओं को ‘Talent से Excellence’ और ‘Potential से Podium’ तक पहुंचाना है। इस अभियान के जरिए खिलाड़ियों का एक डिजिटल फीडबैक डेटाबेस भी तैयार किया जाएगा, जिससे भविष्य की खेल नीतियों को और अधिक खिलाड़ी-केंद्रित बनाया जा सके।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग की कोशिश, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला में एक मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार...

Punjab News: बुड्ढा दरिया से व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कश्मीर नगर इलाके में रविवार शाम...

Jalandhar News: गैंगस्टरों को शरण देने व फिरौती मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जालंधरः नूरमहल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों...

हरियाणा की खेल नीति सबसे अच्छी नीति – Ranbir Gangwa

खरड़ अलीपुर में 5.32 करोड़ रुपये की लागत से...

Punjab News: मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग की कोशिश, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला में एक मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार दो युवकों ने गोली चलाने की कोशिश की। दोनों युवक...

Punjab News: बुड्ढा दरिया से व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कश्मीर नगर इलाके में रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब बुड्ढा दरिया में एक...

मुख्यमंत्री ने मेघवाल उत्थान समिति की सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का दिया आश्वासन

31 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समरसता कोई...

Jalandhar News: गैंगस्टरों को शरण देने व फिरौती मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जालंधरः नूरमहल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों को शरण देने व लोगों से फिरौती मांगने के आरोप...