Himachal Govt
Haryana Govtइंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब के नवनिर्मित रेल यार्ड से मालगाड़ी रवाना

इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब के नवनिर्मित रेल यार्ड से मालगाड़ी रवाना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को जिला महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी क्षेत्र में स्थित इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब (आईएमएलएच) के नवनिर्मित रेल यार्ड से पहली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लगभग 280 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस रेलवे कनेक्टिविटी के शुरू होने से हरियाणा के लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव उपस्थित रहे।

इस अवसर मुख्यमंत्री ने पर कहा कि यह शुरुआत हरियाणा को देश के शीर्ष लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। पहले चरण में करीब 408 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही यह परियोजना कुल 1300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है। यह देश की शीर्ष 50 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल है। इस परियोजना के पूरी तरह तैयार होने के बाद सालाना लगभग 20 लाख कंटेनरों के प्रबंधन की क्षमता विकसित होगी, जिससे ऑटोमोबाइल, मशीनरी, गारमेंट्स और कृषि उत्पादों जैसे प्रमुख उद्योगों को सीधा फायदा पहुंचेगा।

नांगल चौधरी का यह हब रेल और सड़क दोनों संपर्कों को आपस में जोड़ता है, जिससे पश्चिमी बंदरगाहों से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) तक माल की आवाजाही पहले से कहीं अधिक तेज, सुगम और किफायती होगी। इस हब के संचालन से पूरे इलाके में रोजगार एवं व्यापार के नए अवसर खुलेंगे। सरकार ने इस पूरे क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं पहले ही पूरी कर दी हैं।

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों और निवेशकों से आह्वान किया कि वे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत आगे आएं और हरियाणा की इस तीव्र औद्योगिक यात्रा में भागीदार बनें। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम तथा रेल मंत्रालय के उपक्रम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह यादव, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक सुशील सारवान, मनीष अवस्थी, जितेंद्र श्रीवास्तव, विवेक त्यागी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः Kavinder Gupta

AI और उभरती प्रौद्योगिकियों के दौर में रचनात्मकता, नैतिकता...

Jalandhar News: गैंगस्टरों को शरण देने व फिरौती मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जालंधरः नूरमहल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों...

पंजाब सरकार ने ग्रामीण आवास योजना में लाई तेजी: Tarunpreet Singh Sondh

36,792 घरों के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी चंडीगढ़: पंजाब...

पंडोगा में फार्मडायरेक्ट के कर्मचारियों ने लिया स्वदेशी अभियान का संकल्प

ऊना,सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा स्थित...

विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः Kavinder Gupta

AI और उभरती प्रौद्योगिकियों के दौर में रचनात्मकता, नैतिकता और मानवीय दृष्टिकोण पर आधारित नेतृत्व जरूरी शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता...

Jalandhar News: गैंगस्टरों को शरण देने व फिरौती मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जालंधरः नूरमहल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों को शरण देने व लोगों से फिरौती मांगने के आरोप...

घटिया गुणवत्ता वाली दवाओं पर सख्त कार्रवाई करे विभाग, जनता के स्वास्थ्य से समझौता बर्दाश्त नहीं — पंकज सहोड़

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में गुणवत्ता के मानकों पर खरी न उतरने वाली दवाओं के मामलों को लेकर पूर्व जिला...

पंजाब सरकार ने ग्रामीण आवास योजना में लाई तेजी: Tarunpreet Singh Sondh

36,792 घरों के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी चंडीगढ़: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने...