Himachal Govt
Haryana Govtसंत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से कर रही...

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से कर रही हैं मानवता का मार्गदर्शन- Krishan Lal Panwar

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं। संत गुरु रविदास जी ने ऐसे राज की कल्पना की थी, जहां दुख, अन्याय और भेदभाव का कोई स्थान न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश की सरकार इसी समरसता और अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है।

कैबिनेट मंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र के गांव मथाना में आयोजित कलश वंदन यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। गुरु रविदास जी के विचारों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना व समाज का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। संत गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में समरसता की भावना के प्रसार के लिए कुरुक्षेत्र के उमरी में लगभग 5 एकड़ भूमि पर 124 करोड़ रुपये की लागत से भव्य गुरु रविदास धाम का निर्माण करवाया जाएगा, जिसका टेंडर हो चुका है और जल्दी ही काम भी शुरू हो जाएगा। इस धाम में 125 फीट ऊंचे स्टैच्यू का निर्माण भी होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू किया है जिसके अंतर्गत पवित्र कलश यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा काशी स्थित गुरु रविदास जी की जन्म स्थली की मिट्टी लेकर 29 जुलाई को शुरू हुई है, जो कि हरियाणा में भी सामाजिक चेतना, राष्ट्रीय एकता और मानव सम्मान का संदेश देते हुए गांव-गांव व घर-घर तक गुरु रविदास जी की जन्म स्थली की मिट्टी पहुंचाएगी।

हरियाणा सरकार गुरु रविदास जी की वाणी के अनुरूप समाज में सभी वर्गों के विकास व उत्थान के लिए समान रूप से काम कर रही है। सरकार ने प्रतिभाशाली युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर देने के लिए ‘बिना खर्ची-बिना पर्ची’ वाली पारदर्शी नीति बनाई है, जिसके तहत योग्यता के आधार पर पिछले 12 वर्षों में 2 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों के संरक्षण हेतु ‘हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग’ का गठन किया गया है।

मंत्री ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे संत-महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करें। एकजुट और जागरूक समाज ही मजबूत हरियाणा के निर्माण का आधार है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, रमेश सैनी, चेयरमैन सतीश मथाना व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग की कोशिश, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला में एक मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार...

Punjab News: बुड्ढा दरिया से व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कश्मीर नगर इलाके में रविवार शाम...

Jalandhar News: गैंगस्टरों को शरण देने व फिरौती मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जालंधरः नूरमहल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों...

Punjab News: मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग की कोशिश, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला में एक मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार दो युवकों ने गोली चलाने की कोशिश की। दोनों युवक...

Punjab News: बुड्ढा दरिया से व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कश्मीर नगर इलाके में रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब बुड्ढा दरिया में एक...

मुख्यमंत्री ने मेघवाल उत्थान समिति की सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का दिया आश्वासन

31 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समरसता कोई...

Jalandhar News: गैंगस्टरों को शरण देने व फिरौती मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जालंधरः नूरमहल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों को शरण देने व लोगों से फिरौती मांगने के आरोप...