Himachal Govt
GurdaspurPunjab News: मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग की...

Punjab News: मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग की कोशिश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दुकान के मालिक संदीप शर्मा ने कहा- 6 महिने पहले 50 लाख की मांगी गई थी फिरौती

गुरदासपुरः बटाला में एक मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार दो युवकों ने गोली चलाने की कोशिश की। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर मेडिकल स्टोर के पास पहुंचे और वहां फायर करने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि युवकों ने दो बार गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही बार फायर मिस हो गया। इसके चलते गोली नहीं चली और कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना
इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक बाइक पर आते हैं और मेडिकल स्टोर की तरफ फायर करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, दोनों बार हथियार से गोली नहीं चल पाई।

6 महिने पहले 50 लाख की मांगी गई थी फिरौती 
दुकान के मालिक संदीप शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे, मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक कादियान चुंगी से जालंधर रोड पहुंचे। दोनों उनके मेडिकल स्टोर के सामने रुके। इसी दौरान, बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल निकाली और दो बार गोली चलाने की कोशिश की। लेकिन दोनों बार पिस्तौल से गोली नहीं चली। इसी बीच, दुकान के बाहर पहले से ही पुलिसकर्मी तैनात थे, उसे देखकर दोनों आरोपी तेजी से बाइक ले भाग गए और पास की गली से फरार हो गए। दुकान के मालिक के अनुसार, उनसे एक विदेशी नंबर से कॉल करके 6 महिने पहले 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इस संबंध में सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बुड्ढा दरिया से व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कश्मीर नगर इलाके में रविवार शाम...

Jalandhar News: गैंगस्टरों को शरण देने व फिरौती मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जालंधरः नूरमहल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों...

Punjab News: बस स्टैंड पर बैग से मिला IED, तीन लोग गिरफ्तार, देखें वीडियो

पुलिस ने पूरे इलाके को किया सील  View this post on Instagram...

Punjab News: बुड्ढा दरिया से व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कश्मीर नगर इलाके में रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब बुड्ढा दरिया में एक...

मुख्यमंत्री ने मेघवाल उत्थान समिति की सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का दिया आश्वासन

31 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समरसता कोई...

Jalandhar News: गैंगस्टरों को शरण देने व फिरौती मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जालंधरः नूरमहल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों को शरण देने व लोगों से फिरौती मांगने के आरोप...