Himachal Govt
Himachal Govtप्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क :...

प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क : मुकेश अग्निहोत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशन

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए आवश्यक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा है। इसके तहत 122 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश में 80 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें से 34 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 21 स्थानों पर आगामी एक माह के भीतर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर लिए जाएंगे। शेष 25 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।

यह जानकारी उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बताया कि ये चार्जिंग स्टेशन एचआरटीसी के बस अड्डों और वर्कशॉप में स्थापित किए जा रहे हैं। इससे विभिन्न रूटों पर संचालित इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग सुविधा उपलब्ध होगी और उनके संचालन को और गति मिलेगी।

इलेक्ट्रिक बसों के साथ-साथ उनके लिए आवश्यक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार प्रदेश में आधुनिक, किफायती और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है। प्रदेश में 80 स्थानों पर कुल 99 चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें 180 किलोवाट क्षमता के फास्ट सीसीएस-2 चार्जर लगाए जा रहे हैं। चार्जिंग स्टेशन केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रखे जा रहे हैं, बल्कि एचआरटीसी के विभिन्न बस अड्डों और वर्कशॉप में इन्हें स्थापित किया जा रहा है। भविष्य में जहां भी आवश्यकता होगी, वहां चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

निगम के बेड़े में शामिल 297 इलेक्ट्रिक बसें लंबे और छोटे रूटों पर सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से निगम को प्रति किलोमीटर डीजल खर्च में लगभग 15 से 16 रुपये की बचत हो रही है, जिससे निगम के परिचालन खर्च को कम करने में मदद मिल रही है।

इलेक्ट्रिक बसों की सामान्य तौर पर एक बार चार्ज करने के बाद लगभग 180 किलोमीटर तक चलने की क्षमता है हालांकि, हरोली से चंडीगढ़ के करीब 270 किलोमीटर लंबे रूट पर इलेक्ट्रिक बस एक बार चार्जिंग के बाद सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। इसी तरह शिमला-चंडीगढ़-शिमला के करीब 250 किलोमीटर लंबे रूट पर भी बस 25 प्रतिशत बैटरी शेष रहने के साथ यात्रा पूरी कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: गैंगस्टरों को शरण देने व फिरौती मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जालंधरः नूरमहल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों...

हरियाणा की खेल नीति सबसे अच्छी नीति – Ranbir Gangwa

खरड़ अलीपुर में 5.32 करोड़ रुपये की लागत से...

Jalandhar News: गैंगस्टरों को शरण देने व फिरौती मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जालंधरः नूरमहल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों को शरण देने व लोगों से फिरौती मांगने के आरोप...

हरियाणा में खेल क्रांति को नई दिशा: इस दिन शुरु होगी Gaurav Gautam की अनूठी पहल ‘खेल-पे-चर्चा’

चंडीगढ़: हरियाणा को देश की खेल शक्ति के रूप में और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रदेश के खिलाड़ियों को...

हरियाणा की खेल नीति सबसे अच्छी नीति – Ranbir Gangwa

खरड़ अलीपुर में 5.32 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मल्टीपरपज कुश्ती हॉल चण्डीगढ: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन...

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से कर रही हैं मानवता का मार्गदर्शन- Krishan Lal Panwar

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों...